Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त व सैशन जज ने किया लाडवा व शाहबाद न्यायिक परिसर स्थल का निरीक्षण

उपायुक्त व सैशन जज ने किया लाडवा व शाहबाद न्यायिक परिसर स्थल का निरीक्षण

कुरुक्षेत्र 8 अगस्त: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया और जिला सत्र एवं न्यायाधीश संत प्रकाश ने वीरवार को लाडवा में बनने वाले न्यायिक परिसर स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर लाडवा विधायक डा. पवन सैनी भी साथ थे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि लाडवा का न्यायिक परिसर मार्किट कमेटी कार्यालय में बनाने का निर्णय लिया गया है, इस स्थान का प्रपोजल सरकार को ओर माननीय हाईकोर्ट भेज दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि न्यायिक परिसर स्थान से सम्बन्धित ड्राईंग बना ले ताकि प्रपोजल भेजने में आसानी हो सके।

इसके बाद उपायुक्त व जिला सत्र एवं न्यायाधीश ने शाहबाद में बन रहे न्यायिक कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपायुक्त व सैशन जज ने पीडब्लयूडी बीएंडआर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायाधीशों के रहने के लिए मकान भी यहां बनाए जाए, इसके लिए मौके पर डीसी व सैशन जज ने बिल्डिंग के नक्शे को भी देखा तथा जजों के घरों के स्थान के लिए भी अधिकारियों को विस्तार से बताया। इस मौके पर डीसी ने बताया कि शाहबाद न्यायालय कोर्ट परिसर आगामी अक्टूबर माह के अंत तक पूरा होने की सम्भावना है। इन दोनों जगहों पर न्यायाधीश मोनिका, एसडीएम लाडवा अनिल यादव, एसडीएम शाहबाद राजीव प्रसाद, बीडीपीओ सुभाष चंद्र शर्मा, नगर पालिका प्रधान साक्षी खुराना, मार्किट कमेटी के चेयरमैन मेघराज सैनी, पीडब्लयूडी बीएंडआर के एसडीएम युद्घिष्ठïर मुदगिल, अमित खुराना, राजू, ओमवीर, अश्विनी बन सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *