Breaking News
Home / Uncategorized / डीएलएसए ने कानूनी शिविर लगाकर विद्यार्थियों को किया जागरुक

डीएलएसए ने कानूनी शिविर लगाकर विद्यार्थियों को किया जागरुक

कुरुक्षेत्र 8 अगस्त: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके विद्यार्थियों व आमजन को एक जीवन-सडक़ सुरक्षा विषय पर जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1091, राष्टï्रीय महिला हेल्प लाईन नम्बर 181, नशे के दुष्प्रभाव, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार, मंदबुद्घि व मानसिक रुप से पीडि़तों को कानूनी सहायता आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन भगवान परशुराम सीनियर सैंकेडरी स्कूल कुरुक्षेत्र में किया गया। इस शिविर में पैनल के अधिवक्ता पवन रल्हान व पीएलवी विशाल ने विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा व ट्रैफिक निमयों आदि विषय पर जानकारी देकर जागरुक किया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *