Breaking News
Home / Social / उमंग संस्था ने शुरु करवाया दिव्यांग जनकराज का रोजगार

उमंग संस्था ने शुरु करवाया दिव्यांग जनकराज का रोजगार

कुरुक्षेत्र। उमंग समाजेसवी संस्था द्वारा गांव उदारसी के दिव्यांग जनकराज का रोजगार शुरु करवाने का कार्य किया है। जनकराज दोनों टांगों से अपंग हंै, वे कोई भी कार्य करने में असमर्थ हैं। ऐसे में जनकराज ने पिछले दिनों की गांव का कॉमन सर्विस सैंटर अपने नाम ले लिया, जिससे वह गांव में आधार कार्ड, पैन कार्ड व गांव के रिकॉर्ड़ को ऑनलाईन कर सके। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से जनकराज कंप्यूटर सिस्टम व प्रिंटर लेने में असमर्थ थे। ऐसे में जनक राज ने उमंग संस्था द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना को रोजगार शुरु करवाने के लिए प्रार्थना की। इस पर उमंग संस्था की ओर से कंप्लीट कंप्यूटर सिस्टम व लेटैस्ट प्रिंटर देने का फैसला लिया, जिससे जनकराज गांव में फोटो स्टेट, प्रिंटआऊट व ऑनलाईन सुविधाएं शुरु कर सके। सोमवार को संस्था की ओर से गांव उदारसी में जाकर प्रसिद्ध समाजसेवी व स्वतंत्रता परिवार के सदस्य आरडी गोयल, गांव की सरपंच सरिता देवी व संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना ने जनकराज को कंप्यूटर सिस्टम भेंट किया। आर.डी गोयल ने जनकराज को रोजगार शुरु करने की शुभकामनाएं दी। गोयल ने कहा कि आज के समय में जब हर कोई अपने कार्यों में मस्त है, ऐसे में उमंग संस्था द्वारा इस प्रकार के कार्य करना सराहनीय कदम है। गांव की सरपंच सरिता देवी ने संस्था द्वारा गांव की सीएससी के लिए कंप्यूटर सिस्टम भेंट करने पर संस्था के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि इससे जहां जनकराज को रोजगार मिलेगा, वहीं गांव के लोगों को ऑनलाईन सुविधाएं गांव में ही मिल सकेंगी। अब जनकराज गांव की सीएससी में गांव के लोगों को ऑनलाईन सुविधाएं दे सकेंगें व गांव का रिकॉडऱ् ऑनलाईन मैंटेन कर सकेंगें।

———–
दोनों टांगों से अपंग होने के बावजूद की 12वीं तक पढ़ाई
जनकराज जन्म से ही दोनो टांगों से अपंग हैं। 1990 में उन्होने गांव के सरकारी स्कूल से 8वीं तक पढ़ाई की, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वे गांव से बाहर पढ़ाई के लिए नही जा सके। ऐसे में 2010 में उन्होने 10वीं की पढ़ाई की व इसके बाद 12वीं की परीक्षा पास की। दो माह पहले उन्होने गांव में कॉमन सर्विस सैंटर लिया। जनकराज ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अब वे अपना रोजगार शुरु कर परिवार का पेट पाल सकेंगें।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *