करनाल 26 फरवरी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ऊर्जा अधिनियम के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण एवं भवन निर्माण बारे एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 6 मार्च 2019 को होटल ज्वैलस में होगी। उपायुक्त करनाल विनय प्रताप सिंह इस कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे। यह जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी प्रवीण गिरधर ने बताया कि इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अभियंता व आर्किटेक्ट हिस्सा लेंगे। इसमें करनाल मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों करनाल, कैथल व पानीपत को शामिल किया गया है।
Home / Uncategorized / ऊर्जा संरक्षण एवं भवन निर्माण बारे एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India