Breaking News
Home / Uncategorized / आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्परों ने काली चुनियां ओढ़कर किया प्रदर्शन

आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्परों ने काली चुनियां ओढ़कर किया प्रदर्शन

करनाल, 26 फरवरी।  आंगनवाडी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन की केन्द्रीय कमेटी के फैसले के अनुसार आज जिला करनाल की सभी आंगनवाड़ी वर्कर-हैल्पर धरना स्थल पर काली चुनियां ओढ़कर पहुंची और धरना स्थल पर हरियाणा सरकार और महिला एवं बाल विकास परियोजना मैनेजमेंट की वायदाखिलाफी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
सभी आंगनवाड़ी वर्करों एवं हैल्परों ने विरोध स्वरुप शहर में प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रुपा राणा ने की। इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान रुपा राणा, राज्य उपप्रधान मधु शर्मा व बिजनेश राणा ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा देती है वहीं पर आंगनवाड़ी की हजारों बेटियां सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्यमंत्री अपने आप व अपनी सरकार को जुबान के पक्के बताते हैं वहीं मुख्यमंत्री ने मार्च 2018 में विधानसभा में आंगनवाड़ी की वर्करों-हैल्परों की मांगों को लागू करने की घोषणा की थी लेकिन सरकार विधानसभा में की गई घोषणा से भी मुकर रही है। 8 फरवरी 2019 से हरियाणा की आंगनवाड़ी वर्कर हैल्पर मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए आंदोलन कर रही है लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। आज तक आंगनवाड़ी यूनियन से बातचीत नहीं करने का कष्ट किया जिससे वर्करों व हैल्परों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मानी गई मांगों में गर्मी सर्दी की छुटियां स्कूलों की तर्ज पर देने, कर्मचारी का दर्जा देकर ईपीएफ, ईएसआई काटने, प्रमोशन में 50 प्रतिशत कोटा करने, वर्कर हैल्पर की मृत्यु होने पर तीन लाख रुपये मुआवजा देने, एक्सग्रेसिाया में नौकरी देने, रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी देने, आंगनवाड़ी केन्द्रों का किराया, बढ़ाने व अन्य मांगों को तुरंन्त लागू करें अन्यथा कल 27 फरवरी को शहर में प्रदर्शन करके सरकार का पुतला जलाया जाएगा।
आज के धरने को रुपा राणा, बिजनेश राणा, राकेश राणा, सर्देश, अनीता, सुषमा शर्मा, मिनाक्षी, कमला, शीला, पूनम, सरोज, सतपाल, ओपी माटा, सुशील गुज्जर, ऋषिपाल, सुदेश आदि ने संबोधित किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *