कुरुक्षेत्र, 18 अगस्त। भारतीय स्टेट बैंक के सेक्टर-13 स्थित क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में दिनांक 17 व 18 अगस्त को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक पंचकूला आंचलिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक श्री ललित मोहन व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रण सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक में शाखा प्रबंधकों द्वारा स्वतंत्र रूप से अर्थव्यवस्था के विभिन्न खंडों को ऋण वृद्धि के उपायों की पहचान, नवोन्मेषिता के लिए टेक्रोलोजी के प्रयोग को बढ़ावा देना, बैंकिग को ग्राहक केंद्रित तथा वरिष्ठ नागरिकों, लघु उद्योगों, युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं की आवश्यकता के अनुकुल बनाने के बारे में विचार विमर्श एवं सुझाव दिए गए। पंचकूला आंचलिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक श्री ललित मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने सभी के सहयोग से कार्यांवित किए जाने वाले एवं नवोन्मेषित ऐसे बहुत से सुझावों की पहचान की है, जिनसे बैंक के निष्पादन में सुधार करने तथा रोड़मैप की बुनियाद तैयार करने में सहायता मिलेगी। उन्होने कहा कि इस प्रकार के सुझावों को क्षेत्रीय व आंचलिक स्तर तक पहुंचाया गया है ताकि इन पर एसएलबी या राज्य स्तर पर चर्चा की जा सके तथा क्षेत्र की नियंत्रण अधीन शाखाओं के निष्पादन का तुलनात्मक मूल्यांकन किया जा सके । उन्होने कहा कि बैंक ने राष्ट्रीय स्तर पर अंत: एवं अंतर बैंक निष्पादन की तुलना करने और अंतिम रूप से परामर्श करने का निर्णय लिया है। इसके बाद इन सुझावों को अंतिम रूप देकर सभी सार्वजनिक बैंकों में इनके कार्यान्वन की योजना तैयार की जाएगी। इस परामर्शी प्रक्रिया के परिणामस्वरूप शाखा स्तर तक नवीकृत सहभागिता की भावना विकसित हुई है और बैंक अपने निष्पादन में सुधार करने तथा राष्ट्रीय प्राथमिकता के साथ तालमेल स्थापित करने के लिए तैयार हुआ है ताकि वह भारत की विकास गाथा में सहभागिता की अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकें।
क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रणसिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक आस्तियों, जमा राशियों, शाखा नेटवर्क, ग्राहकों एवं कर्मचारियों की संख्या के आधार पर सबसे बडा वाणिज्यिक बैंक और देश का सबसे बडा मार्टगेज ऋणदाता है। 30 जून 2019 को बैंक का जमाराशि आधार 28 करोड़ रूपए से अधिक है। होम लोन व ऑटो लोन में एसबाआई का मार्किटशेयर 35-36 प्रतिशत है। बैंक का एकीकृत डिजीटल एवं लाईफस्टाईल प्लेटफार्म 23 मिलियन से अधिक ग्राहकों ने डाउनलोड किया है, जिसमें से 16 लाख यूजर रोजाना लॉगइन होते हैं।
Post Now India Post Now India