Breaking News
Home / Social / कल्पना चावला के जीवन से लें प्रेरणा: डॉ. वर्मा

कल्पना चावला के जीवन से लें प्रेरणा: डॉ. वर्मा

कुरुक्षेत्र. भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जन्मदिन पर प्रेरणा समिति हरियाणा के सदस्यों ने उन्हें नमन किया. तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत 187वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ और स्वस्थ हो जाओ जागरूकता रैली निकाली. रैली में पंकज ठकराल, कमल सैनी, हर्ष, अशोक और पप्पू ने भाग लिया. पर्यावरण प्रहरी एवं डायमंड रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत कहा कि आज अंतरिक्ष पारी कल्पना चावला का जन्मदिन है. उनके जीवन से नारी शक्ति को प्रेरणा लेकर जीवन के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के दिन प्रतिदिन बदलते परिवेश में मानव जीवन अत्यधिक भागदौड़ के कारण तनावयुक्त हो गया है. आज लोगों के रहन सहन और खान पान के बदलते परिवेश में उनमे उच्च रक्तचाप, बढ़ी हुई शर्करा और अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी रोग पाए जा रहे हैं. व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए ईंधन चलित वाहन का कम से कम प्रयोग करना चाहिए. स्वस्थ रहने के लिए पैदल सैर और साइकिल का प्रयोग बहुत ही लाभप्रद होगा. इससे एक तो व्यक्ति स्वस्थ होगा और दूसरे पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा. समाजसेवी पंकज ठकराल ने कहा कि साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों के लिए सड़क के दोनों और अलग से पथ निर्माण करने की आवश्यकता है ताकि व्यक्ति सुरक्षित आवगमन कर सके. पर्यावरण प्रहरी कमल सैनी ने कहा कि युवाओं को साइकिल की सवारी को अपनाने में शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए. पर्यावरण प्रहरियों द्वारा पीपली से नई अनाज मंडी और शहर में साइकिल चलाओ जागरूकता यात्रा निकाली गई.

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *