Breaking News
Home / Uncategorized / कांवड़ मेले के दौरान जिला कैथल से आवागमन करने वाले कावडि़यों की सुरक्षा व अन्य प्रबंधों के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए

कांवड़ मेले के दौरान जिला कैथल से आवागमन करने वाले कावडि़यों की सुरक्षा व अन्य प्रबंधों के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए

कैथल, 19 जुलाई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कांवड़ मेले के दौरान जिला कैथल से आवागमन करने वाले कावडि़यों की सुरक्षा व अन्य प्रबंधों के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिस विभागों को निर्देश दिए कि सभी रास्तों पर कांवडि़यों की सुरक्षा के लिए जांच पड़ताल करवाना सुनिश्चित करें। कांवड़ शिविरों में दिन-रात के लिए पुलिस कर्मचारियों की डयूटियां लगाई जाएं। सभी सीमाओं पर पुलिस नाके लगाने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ-साथ सभी धार्मिक गतिविधियों को आग्रह किया जाए कि कांवड़ शिविर सड़क से दूरी पर लगाए जाएं। कैथल के सभी मंदिरों में सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक पुलिस बल व महिला पुलिस बल की तैनाती की जाए। उन्होंने उपमंडलाधीशों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में कांवडि़यों के द्वारा प्रयोग की जाने वाली गाडि़यों में डीजे आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों को तय माप दंडों के अनुसार अनुमति पत्र देना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने महाप्रबंधक रोडवेज को निर्देश दिए कि कैथल-कुरूक्षेत्र मार्ग पर कांवडि़यों का ज्यादा आवागमन रहने की संभावना है, इसलिए बसों को वाया पेहवा से निकालने की व्यवस्था करें तथा मार्ग पर क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए कि इस दौरान एंबुलैंस व डॉक्टरों की टीम गठित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान कांवडि़यों की सुरक्षा के मद्देनजर ढांड-कुरूक्षेत्र रोड को दुरूस्त किया जाए। इस अवधि के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त जिला कैथल में सुरक्षा व अन्य प्रबंधों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

उपायुक्त ने कांवड़ लेने जाने वाले श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि सभी अपने पास पहचान पत्र जैसे वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राईविंग लाईसैंस, पासपोर्ट आदि अपने पास रखें। यदि उनके पास इन दस्तावेजों में से कोई भी दस्तावेज नही है तो वह संबंधित गांव के सरपंच, नगर पार्षद से प्रमाण-पत्र लेकर अपने साथ रखें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *