Breaking News
Home / Uncategorized / किशनी देवी एक सामाजिक, धार्मिक और दूरदर्शी महिला थी: विजय पाल एडवोकेट

किशनी देवी एक सामाजिक, धार्मिक और दूरदर्शी महिला थी: विजय पाल एडवोकेट

करनाल, 11 अप्रैल 2019: किशनी देवी एक सामाजिक, धार्मिक और दूरदर्शी महिला थी और हर एक के सुख-दुख में काम आती थी। यह विचार नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय पाल एडवोकेट ने बलराज पाल एडवोकेट की माता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि किशनी देवी महिलाओं को और लड़कियों को शिक्षा देने और प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा तत्पर रहती थी और पिछड़ा समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत्र और प्रकाशस्तभ की तरह काम करती थी। वे एक धार्मिक और अतिथि सत्कार वाली महिला थी। उनके निधन से परिवार को अपुर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं। विजय पाल एडवोकेट ने दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की परमात्मा से प्रार्थना से प्रार्थना की और शोक सत्पंत परिवार को नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल की तरफ से शोक संवेदना व शोक प्रस्ताव भी दिया।

इस अवसर पर बलराज पाल एडवोकट, फकीर चन्द, सुभाष, श्रीचंद, फूल सिंह, देश राज, दीपका कुमार राणा आदि भी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *