Breaking News
Home / Uncategorized / कुरुक्षेत्र की धरती से प्रदेश के स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की करीब 1550 करोड़ रूपए की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास किया

कुरुक्षेत्र की धरती से प्रदेश के स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की करीब 1550 करोड़ रूपए की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास किया

कुरूक्षेत्र, 12 फरवरी- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुरुक्षेत्र की धरती से प्रदेश के स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की करीब 1550 करोड़ रूपए की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा लगभग 2035 करोड़ रुपए के राष्टï्रीय कैंसर संस्थान का उदघाटन किया।
श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज विश्व में अपनी तरह के पहले श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, करनाल तथा पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की आधारशिला रखी। इसके अलावा, झज्जर के बाढ़सा गांव में बनाए गए राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उदघाटन किया
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झज्जर जिले के बाढ़सा में बन कर तैयार हुए अखिल भारतीय कैंसर संस्थान का निर्माण करीब 2035 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इस संस्थान की आधारशिला भी इसी सरकार ने की थी, जिसके बाद इस कार्य को शीघ्र पूरा कर दिया गया। इस संस्थान में 710 बिस्तरों की सुविधा है, जिसमें कैंसर से सम्बधित सभी स्तरों पर उपचार किया जाएगा। इसमें चिकित्सकों तथा मरीजों के तिमारदारों के लिए अतिरिक्त करीब 800 कमरे भी बनाए गए हैं।
श्री विज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने करनाल के कुटेल में सैंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय का निर्माण 144 एकड़ से अधिक भूमि पर किया जाएगा, जिस पर करीब 750 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसमें ट्रामा सैंटर से युक्त सुपरस्पैशिलिटी अस्पताल, ओपीडी, आईपीड सहित अन्य सुविधाएं होगी तथा स्नातकोतर एवं पोस्ट डॉक्टरल पाठ्यक्रम होगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में बन रहे श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला भी प्रधानमंत्री द्वारा रखी जाएगी। यह विश्वविद्यालय दुनिया में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा, जिसमें आयुर्वेद, योग, युनानी, सिद्धा तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों की शिक्षा एवं उपचार की सुविधा होगी। इसका निमार्ण करीब 94.5 एकड़ भूमि पर किया जाएगा, जिस पर करीब 475 करोड़ रुपए खर्च होने की सम्भावना है।
श्री विज ने बताया कि राज्य में आयुर्वेद के क्षेत्र में अभूतपूर्व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान बनाया जाएगा। इसका निर्माण केन्द्र सरकार के सहयोग से 19.87 एकड़ भूमि पर करवाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 270.50 करोड़ रुपए खर्च आने की उम्मीद है। इसमें 250 बिस्तरों की आईपीडी तथा करीब 500 विद्यार्थियों को आयुर्वेद में स्नातक, स्नातकोतर तथा पीएचडी तक की शिक्षा की सुविधा होगी।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद के नवनिर्मित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल का लोकार्पण किया। इसमें हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों के श्रमिक अपना उपचार करवा सकेंगे। इसका निर्माण करीब 30 एकड़ भूमि पर किया गया है तथा इसमें एमबीबीएस की 100 सीटे तथा 510 बिस्तरों की सुविधा होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री पानीपत में लडाई का म्यूजियम की भी आधारशिला रखी गई, जिसमें पानीपत के विभिन्न युद्घों के वीरों की गौरवगाथा होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *