कुरुक्षेत्र, 15 द्सिंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न विभिन्न विभागों में निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसमे बहुत ही घटिया स्तर की समाग्री प्रयोग की जा रही हैं। इस बात पर पर्दा तब उठा जब ठेकेदार द्वारा विश्वविद्यालय के पब्लिक ऐड विभाग में प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य किया जा रहा था, उसी दौरान इनसो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविंदर खैहरा भी वहीँ पहुंचे हुए थे।
विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की हो उच्च स्तरीय जाँच : जसविंदर खैहरा।
खैहरा ने ठेकेदार द्वारा प्रयोग की जा रही समाग्री के बारे में पूछा तो ठेकेदार ने कहा कि यह विश्वविद्यालय द्वारा निरीक्षण की हुई समाग्री प्रयोग की जा रही हैं। जब खैहरा ने उस ठेकेदार को उसकी समाग्री चेक करवाई जो की बहुत ही घटिया स्तर की थी उसके बाद ठेकेदार ने जवाब दिया कि मुझे नहीं पता इसके बारे में आप विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूछिए। उसके बाद खैहरा ने कुलपति कार्यलय फ़ोन किया तो उसी समय प्रॉक्टर आर.के. देशवाल मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने सामग्री की जांच की तो माना की यह सामग्री उस स्तर की नहीं है जिसका निरीक्षण हुआ था। तो जब फिर से खैहरा ने ठेकेदार से पूछा कि अब आप बताएं की यह सामग्री क्यों प्रयोग की जा रही तो ठेकेदार सवालों के जवाब देने से टलता फिर रहा था। फिर प्रॉक्टर ने खैहरा को विश्वास दिलाया कि आगे होने वाले सभी निर्माण कार्यो का निरीक्षण करेंगे और जो पहले कार्य हो चुकें हैं उनकी भी जाँच करवाएंगे। खैहरा ने कहा कि यह बच्चों का पैसा है जिसका गलत इस्तेमाल हो रहा हैं, कृपा प्रशासन इसकी ओर ध्यान दें। खैहरा ने बताया कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन और ठेकेदारों की मिलीभगत है जो निर्माण कार्यों में गड़बड़झाले पाएं जा रहे हैं। यह छात्रों का पैसा है इसका गलत इस्तेमाल इनसो कभी नहीं होने देगी। खैहरा ने कहा कि इनसो मांग करती है इस निर्माण कार्यों के घोटालों की उच्च स्तरीय जाँच हो अन्यथा इनसो छात्रों सहित प्रदर्शन करेगी।
Post Now India Post Now India