कुरुक्षेत्र, 15 दिसम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मानव संसाधन विकास केन्द्र के संगोष्ठी कक्ष में 29 नवम्बर से चल रहे 83वें अभिविन्यास कार्यक्रम के 17वें दिन शनिवार को प्रथम सत्र का प्रथम व्याख्यान बिजनेस मैनेजमेंट विभाग एनआईटी, कुरुक्षेत्र के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज कौशिक ने प्रस्तुत किया। उन्होंने गूगल के सर्वोत्तम उपयोग से सम्बन्धित आवश्यक जानकारियाँ दी जितका सामान्यत: उपयोगकर्ता लाभ नहीं ले पाते है। उन्होंने बताया कि यू-टयूब के प्रयोग के लिए यदि फिल्टर ऑप्शन में जाएँ तो खोज के विषय से सम्बन्धित वीडिय़ों के बदले चैनल खुलेंगे जिससे कम समय में आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो जाती है।
उन्होंने विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के व्याख्यान प्राप्त करने के लिए अनेक साइट्स से परिचित करवाया। इसके पश्चात् विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से आए 10 प्रतिभागी प्राध्यापकों द्वारा पावर प्वाईंट प्रैजेंशन के रूप में अनेक प्रासगिक सन्दर्भो पर चर्चा की । यह प्रस्तुति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अंजना के निरीक्षण में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय भेरियाँ की रसायन विभाग की प्राध्यापिका प्रेरणा ने की। समस्त कार्यक्रम प्रो. नीरा वर्मा के दिशानिर्देशन में संचालित हो रहा है
Post Now India Post Now India