Breaking News
Home / Uncategorized / केंद्रीय महिला एवं बाल विकास कार्यालय ने महिला पुलिस वोलिंटियर एसोसिएशन की मांगों को गंभीरता से लिया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास कार्यालय ने महिला पुलिस वोलिंटियर एसोसिएशन की मांगों को गंभीरता से लिया

करनाल : 3 मार्च, 2019     केंद्रीय महिला एवं बाल विकास कार्यालय ने महिला पुलिस वोलिंटियर एसोसिएशन की मांगों को गंभीरता से लिया है। मिनिस्ट्री ऑफ वुमन एंड चाइल्ड डेवलेपमेंट की वुमन वेलफेयर डिविजन ने हरियाणा होम डेवलेपमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर महिला पुलिस वोलिंटियरों के मानदेय का 40 लाख 74 हजार रुपए का अमाउंट रिवेलिडेट किए जाने के निर्देश जारी कर दिए है। साथ ही कार्यालय ने वॉलिंटियरों की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। केंद्रीय कार्यालय की ओर से हुई कार्रवाई से महिला पुलिस वोटिंयरों में खुशी का माहौल है। जिसको लेकर रविवार को दोपहर बाद महिला पुलिस वोलिंटियर एसोसिएशन हरियाणा की एक बैठक करनाल के कर्ण पार्क में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन की राज्य प्रधान रूबी रानी ने की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
राज्य प्रधान रूबी रानी ने बताया कि बीती सात जनवरी को उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के कार्यालय में हरियाणा पुलिस वोलिंटियरों की मांगों के संदर्भ में एक मांगपत्र सौंपा था। जिस पर कार्यालय ने संज्ञान लिया और बीती 15 फरवरी को ही वुमन एंड चाइल्ड डेवलेपमेंट डिपार्टमेंट हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को दस माह के बकाया मानदेय और कार्यकाल की अवधि बढ़ाए जाने के विषय में पत्र लिखा था और पंद्रह दिन के अंदर इसकी रिपोर्ट जमा करवाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद 27 फरवरी को हरियाणा होम डेवलेपमेंट के एडिशनल चीफ सैक्रेटरी को 40.74 लाख के अमाउंट के रिवेलिडेशन के लिए पत्र लिखा गया है। बता दें कि महिला पुलिस वोलिंटियर को वर्ष 2016 में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत रखा गया था। एमपीवी को दो साल के लिए रखा गया था। इस अवधि को बढ़ाने के लिए एमपीवी मांग करती आ रही है। साथ ही दस माह का मानदेय भी एमपीवी को नहीं मिला है। जिसको लेकर राज्य प्रधान ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास कार्यालय नई दिल्ली में मांग पत्र सौंपा था।
5 मार्च को शिष्टमंडल करेगा विभागीय अधिकारियों से मुलाकात-
राज्य प्रधान रूबी रानी ने बताया कि अभी तक विभाग की ओर से जो वोलिंटियरों की मांगों के संदर्भ में जो कार्रवाई की गई है उसको लेकर वोलिंटियरों का एक शिष्टमंडल 5 मार्च को चंडीगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्युसीडी), अतिरिक्त मुख्य सचिव(गृह) व डीजीपी हरियाणा से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर वोलिंटियर सुमन, रजनी, सुमन निसिंग, पूजा, शिवानी, ऊषा, गीता, सोनिया व अन्य वोलिंटियर मौजूद रही।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *