Breaking News
Home / Social / थैलेसिमिया से पीडि़त मरीजों के लिये इन्द्री के देवी मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया

थैलेसिमिया से पीडि़त मरीजों के लिये इन्द्री के देवी मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया

सिंगला मोर्टस के सौंजन्य से इन्द्री के देवी मंदिर में समाजसेवी गगन सिंगला व कपिल किशोर की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तदानियों ने रक्त दान किया। इस कार्य में करनाल के कल्पना चावला मैडि़कल कालेज के ड़ाक्टरों का विशेष सहयोग रहा। इस बारे में जानकारी देते हुये समाजसेवी कपिल किशोर व गगन सिंगला ने बताया कि यह रक्तदान शिविर विशेष रूप से थैलेसीमिया रोग से पीडि़त बच्चों के इलाज के लिये लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल्पना चावला मैडि़कल कालेज में लगभग 70 के करीब थैलेसीमिया बीमारी से पीडि़त मरीजों का इलाज हो रहा है। थैलेसीमिया से पीडि़त मरीजों में खून नहीं बनता है। इन मरीजों का खून प्रत्येक बीस दिन के बाद बदला जाता है। इसलिये इनकों खून की कमी ना पड़े इसके लिये ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है। कपिल किशोर ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि रक्तदान करने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंनेे बताया कि स्वस्थ आदमी को साल में तीन से चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिये। रक्तदान करने से हम किसी की जिंदगी तो बचाते ही है साथ ही साथ नियमित रक्तदाता स्वयं भी कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकता है। उन्होंने बताया कि हमारा अगला रक्तदान शिविर इन्द्री के गांव ब्याना की पंचायत घर में 10 मार्च को लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह हमारा दसवां रक्तदान शिविर है जोकि सिंगला मोर्टस करनाल के सहयोग से लगाया जा रहा है। हर तीन महीने के बाद देवी मंदिर में यह कैंप लगाया जाता है। गगन ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को अवश्य रक्तदान करना चाहिये। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। यह केवल मानव शरीर में ही बनता है इसलिये हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिये। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लोगों में रक्तदान करने के प्रति जागरूकता आई है। अब तो महिलाएं भी रक्तदान करने में आगे आ रही है। आज के रक्तदान शिविर में भी कई महिलाओं ने रक्तदान किया है। इस मौके पर सिंगला मोर्टस के मालिक अखिल सिंगला, वैभव सिंगला, रवि ड़ंग, राजेश ड़ंग, चिराग मेहता, रोहित, हिंमाशु भाटिया, लवली लूथरा, पुलिकित, ङ्क्षहमाशु जिंदल, सुखबीर शर्मा, अनिल कुमार, राकेश गर्ग, राजन मेहता, मदन मित्तल, मनोज गोयल सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सभी रक्तदानियों को सर्टिफिकेट व स्मृति ङ्क्षचह् देकर सम्मानित किया गया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *