कुरुक्षेत्र. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के सम्मानित क्रांतिकारी प्रफुल्ल चाकी के बलिदान दिवस को समर्पित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा द्वारा 224वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विधि विभाग की प्रोफेसर सुशीला चौहान मुख्यातिथि के रूप में पधारी जबकि कुरुक्षेत्र बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण पंचाल ने शिविर की अध्यक्षता की. शिक्षक डॉ. भारतेन्दु हरीश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. शिविर संयोजक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने अतिथियों व् रक्तदाताओं के पधारने पर उनका अभिवादन किया और उन्हें भारत माता के चित्र भेंट करते हुए कहा कि आज क्रांतिकारी प्रफुल्ल चाकी के बलिदान पर यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है. वे स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से बड़े प्रभावित थे. उन्होंने अपने जीवन को देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित किया था. उनके बलिदान को हम सदैव याद रखेंगे. मुख्यातिथि प्रोफेसर सुशीला चौहान ने कहा कि वे रक्तदान के इस पुनीत कार्य से बहुत प्रभावित हैं और अन्य लोगों एवं छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी. उन्होंने डॉक्टर अशोक कुमार के कार्यों की बहुत प्रशंसा की. अध्यक्षता कर रहे कृष्ण पंचाल ने कहा कि इससे अधिक पुनीत कार्य कोई दूसरा नहीं हो सकता. डॉ. भारतेन्दु हरीश ने कहा कि वे स्वयं और अनेक हज़ारों युवा डॉक्टर अशोक कुमार से प्रेरित होकर अनेक बार रक्तदान कर चुके हैं. रक्तकोष प्रभारी डॉ. विनोद तंवर की अध्यक्षता में गुरजिंद्र कौर, नरेश सैनी, राम कुमार, ज्ञान शर्मा और नेहा ने रक्त संगृहीत किया. इन्होंने किया रक्तदान- दलबीर सिंह 15वीं बार, मनप्रीत कौर, जरनैल, राजेश कुमार, राजीव दहिया 15वीं बार, ईशम सिंह, संजीव, प्रवीण कुमार, सुशील कुमार, नरेश कुमार, हरीश, विकास शर्मा, बलविंद्र सिंह, बलदेव और मंजीत सिंह सहित 21 युवाओं ने किया रक्तदान।
Post Now India Post Now India