Breaking News
Home / Lok Sabha Election / बुआ सुनीता व सुचित्रा ने मांगे भतीजे अर्जुन चौटाला के लिए वोट

बुआ सुनीता व सुचित्रा ने मांगे भतीजे अर्जुन चौटाला के लिए वोट

कैथल, 30 अप्रैल: इनैलो विधायक अभय ङ्क्षसह चौटाला की बहन व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनैलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला की बुआ सुनीता चौटाला व सुमित्रा चौटाला ने इनैलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला के पक्ष में ढांड व कैथल शहर की हुडा कालोनी, फ्रैंडस कालोनी, डा. विकास गुप्ता क्लीनिक सहित कई स्थानों पर डोर टू डोर जाकर अपने भतीजे के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों ने अर्जुन चौटाला का समर्थन किया। इसी तरह डोगरा गेट पर इनैलो अनुसूचित जाति केजिलाध्यक्ष रामदिया चावरिया के नेतृत्व में सुनीता चौटाला ने विशाल केक काटा, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं व शहरवासियों ने केक खाया और अर्जुन चौटाला को रिकार्ड तोड़ मतों से विजयी बनाने का ऐलान किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम व सभाओं को संबोधित करते हुए सुनीता व सुचित्रा ने कहा कि अुर्जन चौटाला आपका बेटा, भाई व भतीजा है, उसकी जीत आप सबकी जीत होगी। महिलाओं की आवाज व मांगों को अर्जुन चौटाला बखूभी संसद में जोर-शोर से उठाने के साथ हर वर्ग के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम है। सबको साथ लेकर चलते हुए अर्जुन चौटाला जीवन भर संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करेगा और हमेशा जनता के दुख सुख में बराबर का भागीदार होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला हितों की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार का महिला विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार भाजपा शासनकाल में हुए है। महिलाओं का घरों से अकेले निकलना दुश्वार हो गया है। सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान महज एक ढकोसला है और महिलाओं व बेटियों के हितों से भाजपा को कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित पूरी तरह से इनैलो में ही सुरक्षित है और इनैलो ही महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देने के साथ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली पार्टी है। चौटाला ने महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों को आने वाली 12 मई को चश्मे के सामने वाला बटन दबाकर रिकार्ड तोड़ मतों से चुनाव में जीतवाने की भावुक अपील भी की। इस मौके पर पवन ढुल एडवोकेट, काला प्यौदा, राजेश प्यौदा, सुभाष बड़सीकरी, विक्रम कसाना व सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं व शहरवासी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *