Breaking News
Home / Education / गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 48 छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 48 छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई

कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल 2019: गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 48 छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण कर जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया है। गुरुकुल के गौरव आर्य ने 98.8 परसेंटाइल के साथ गुरुकुल टॉप किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे गुरुकुल में जश्न माहौल है। गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने दूरभाष पर प्रधान कुलवन्त सैनी सहित पूरे गुरुकुल परिवार को जेईई मेन्स का शानदार रिजल्ट आने पर बधाई दी। वहीं गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सैनी के साथ प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य ने सभी छात्रों को मिष्ठान्न खिलाकर बधाई दी।

गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सैनी ने कहा कि एक ही शिक्षण संस्थान के 48 छात्रों द्वारा जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने का संभवतः यह पहला अवसर है, हरियाणा नहीं बल्कि पूरे देश में इतनी बड़ी संख्या में जेईई मेन्स का सबसे अच्छा रिजल्ट है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। कठिन परिश्रम और अनथक प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है और गुरुकुल में प्रत्येक विद्यार्थी को सफलता का यही मंत्र दिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश को सभ्य नागरिक और सेना को उच्च कोटि के अधिकारी देने का जो सपना गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत जी ने संजोया है, उसे पूरा करने के लिए पूरा गुरुकुल परिवार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल के छात्रों की सफलता का यह दौर भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

गुरुकुल के प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने कहा कि गुरुकुल के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित कर रहे हैं तथा जेईई मेन्स, जेईई एडवांस सहित एनडीए, एनईईटी, पीआईएमटी आदि प्रतियोगी परीक्षाआंे में सफलता प्राप्त कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस पूरा श्रेय गुरुकुल की प्रबंधक समिति, कुशल अध्यापकों के मार्गदर्शन व छात्रों की अनथक मेहनत को जाता है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल की भव्य कम्प्यूटर लैब में ही छात्रों को एनटीए के न्यू पैटर्न वाले ऑनलाइन टैस्ट की पूरी तैयारी कराई गई जिससे छात्रों के आत्मविश्वास में अप्रत्याशित वृद्धि हुई और उसी का परिणाम है कि गुरुकुल के 48 छात्रों ने जेईई मेन्स की परीक्षा पास कर जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया है। उन्होंने बताया कि इन छात्रों को देश के सभी सरकारी कालेज, एनआईटी व केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में सीधे प्रवेश की सुविधा मिलेगी।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *