Breaking News
Home / Uncategorized / गणतंत्र दिवस की झांकियों में नजर आनी चाहिए हरियाणा के विकास की तस्वीरें: फुलिया

गणतंत्र दिवस की झांकियों में नजर आनी चाहिए हरियाणा के विकास की तस्वीरें: फुलिया

कुरुक्षेत्र 7 जनवरी –  उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों में हरियाणा के विकास की तस्वीर को दिखाने का प्रयास किया जाएगा। अहम पहलु यह है कि 12 से ज्यादा विभाग अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित उपलब्धियों को लेकर झांकियां तैयार करेंगे। इतना ही नहीं इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में पीटी, परेड़, योगा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।
वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों व प्रबंधों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से सम्बंधित कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे। नगर परिषद और हुडा विभाग के अधिकारी कार्यक्रम स्थल द्रोणाचार्य स्टेडियम के आस-पास सडक़ों को दुरुस्त करने, सफाई व्यवस्था व अन्य प्रबंधों को निर्धारित समय से पहले पूरा करेंगे। इन विभागों के अधिकारी शहीदी स्मारक पर भी सफाई व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि द्रोणाचार्य स्टेडियम में 17 जनवरी से नियमित रुप से सुबह 10 बजे पीटी शो और परेड की रिहर्सल शुरु हो जाएगी। इस बार सांस्कृतिक गतिविधियों की टीमों का चयन 16 जनवरी तक हो जाएगा और सभी कार्यक्रम उच्चस्तर के होंगे।
उन्होंने पुलिस प्रशासन, जिला शिक्षा विभाग और एनसीसी विंग से जुड़े अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर अच्छी परेड का प्रदर्शन कैडेटस द्वारा किया जाना चाहिए। इसलिए सभी प्लाटून अभी से ही द्रोणाचार्य स्टेडियम में परेड की रिहर्सल करेंगे ताकि फाईनल रिहर्सल के दौरान किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। इस दौरान मार्च पास्ट और पीटी शो के लिए सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को जमकर रिहर्संल करवाई जाए। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर प्रजातंत्र के प्रहरी, बैंड की टुकड़ी, निमंत्रण कार्ड, स्टेज सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रबंध सम्बंधित विभाग के अधिकारी समय रहते पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार सभी विभागाध्यक्ष केवल उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारी का नाम ही जिलास्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए भिजवाएं। इसके लिए सभी अधिकारी 20 जनवरी तक कर्मचारी का नाम उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करे। इस मामले में अधिकारी इस बात का ध्यान रखेंगे कि जिस कर्मचारी का नाम सम्मानित होने के लिए भेजा जाए, उस कर्मचारी को पिछले 3 सालों में सम्मानित नहीं किया गया हो।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर करीब 30 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए एडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अच्छी टीमों का चयन करेंगी। शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, हुडा, होर्टिकल्चर, बिजली विभाग, डीआरडीए, नगर परिषद, एलडीएम, पीओआईसीडीएस, रोड़वेज, शुगर मिल, पशु पालन, आरटीओ, रैडक्रास, समाज कल्याण, उद्योग विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की सम्बंधित उपलब्धियों और योजनाओं पर आधारित सुंदर-सुंदर झांकियां भी तैयार करेंगे। उन्होंने नगर परिषद, हुडा आदि विभागों को शहर के मुख्य मार्गांे पर स्वागत गेट लगाने, कार्यक्रम स्थल के आस-पास रंग-बिरंगे झंडे लगाने, जन स्वास्थ्य विभाग को पीने के पानी की व्यवस्था करवाने, स्वास्थ्य विभाग को रिहर्सल व 26 जनवरी को एम्बुलेंस व दवाईयों की व्यवस्था रखने, बिजली विभाग को 26 जनवरी के दिन थ्री फेज़ का बिजली कनैक्शन उपलब्ध करवाने सहित अन्य विभागों को गणतंत्र दिवस समारोह पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीसी अनिश यादव, एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम सुशील कुमार, नगराधीश संयम गर्ग, डीएसपी राज सिंह, डीएसपी तान्या सिंह, डीआरओ डा. चांदी राम, डीडीपीओ कपिल शर्मा, डीआईपीआरओ सुरेश कंवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
भूतपूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को मिलेगा सम्मान
उपायुक्त ने कहा कि जिला सैनिक बोर्ड के सचिव जिला में भूतपूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों, वीर-वीरांगणाओं को 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व पर सम्मान के साथ आमंत्रित करना सुनिश्चित करेंगे। सभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए मुख्य मंच पर बैठने की व्यवस्था भी करेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे पुलिस प्रशासन
उपायुक्त ने कहा कि पुलिस अधीक्षक रिहर्सल व 26 जनवरी के दिन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करना सुनिश्चित करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक शहीदी स्मारक व 26 जनवरी को द्रोणाचार्य स्टेडियम में मुख्य अतिथि के लिए खुली जीप आदि प्रबंधों को भी पूरा करवाएंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *