गांव शांति नगर कुरड़ी में नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर महा अष्टमी का महोत्सव श्रीमद् भगवती महामाया मां बाला सुंदरी मां के चरणों में विशाल कन्या पूजन कर मनाया गया इस अवसर पर जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ संस्थापक श्री श्री 1008 सतगुरु देव स्वामी श्री शक्ति देव जी महाराज कुरड़ीवाले श्री श्री 1008 स्वामी श्री संदीप ओंकार जी महाराज एवं श्री श्री 1008 गुरुदेव श्री स्वामी संतोष ओंकार जी महाराज कुरड़ी वालों ने मां के चरणों में ओंकार महायज्ञ 1008 कन्याओं का पूजन किया गया भंडारे का श्रीगणेश किया गया इस अवसर पर कुरड़ी वाले महाराज श्री जी ने कहा कि आज मां का अष्टम नवरात्र पवन पावन पवित्र है जिसे हमें मां का पूर्ण आशीर्वाद मिलता है और हमें आज के दिन कन्या पूजन कर मां के चरणों में हाजिरी लगानी चाहिए जिससे जीवन में कभी भी अकाल कष्ट नहीं आता, मां बाला सुंदरी मंदिर में प्रति वर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है
चैत्र नवरात्रि के महापर्व पर अष्टमी को मां के चरणों में अपनी महत्वपूर्ण मनौतियां पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने सह परिवार हजिरि लगाकर आशीर्वाद ग्रहण किया इस अवसर पर अनेक राज्यों से आए श्रद्धालु जन राजनीतिक प्रशासनिक धार्मिक सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर मां का आशीर्वाद ग्रहण किया श्रद्धालुओं ने सुबह 4:00 बजे से ही मां के चरणों में अपनी हाजिरी लगाकर मनौतियां पूर्ण की और बच्चों ने मेले में खरीदारी कर मेले का आनंद लिया इस अवसर पर मंदिर के प्रधान जय नारायण दीक्षित एडवोकेट पंडित राधेश्याम शास्त्री दुर्गेश अभिषेक सत्यनारायण सुरेंद्र शर्मा मानसिंह अंग्रेज सिंह लखविंदर सिंह पंडित मांगेराम पंडित हरिराम जोगिंदर सिंह व समस्त ग्रामवासी मौजूद थे
Post Now India Post Now India