Breaking News
Home / Uncategorized / गुमशुदा बच्चे आकाश और कोमल हांसी स्थित स्पैशलाईज्ड अडॉप्शन एजैंसी में रह रहे हैं

गुमशुदा बच्चे आकाश और कोमल हांसी स्थित स्पैशलाईज्ड अडॉप्शन एजैंसी में रह रहे हैं

कैथल, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बताया कि 2 गुमशुदा बच्चे आकाश और कोमल हांसी स्थित स्पैशलाईज्ड अडॉप्शन एजैंसी में रह रहे हैं, जिनके माता-पिता व घर के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बताया कि यह दोनों बच्चे 3 माह पूर्व फतेहाबाद जिला के जाखल रेलवे स्टेशन पर मिले थे तथा इन्हें फतेहाबाद स्थित बाल कल्याण समिति द्वारा हिसार स्थानांतरित किया गया था। हांसी स्थित एजैंसी को इन गुमशुदा बच्चों की रिहायश एवं अन्य जानकारी नहीं है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को इन दोनों गुमशुदा बच्चों के फोटो जिला में राजकीय तथा निजी विद्यालयों में स्थापित किए गए कानूनी साक्षरता क्लबों को भेजने को कहा है ताकि इन बच्चों के बारे में जानकारी हासिल हो सके। इसके अतिरिक्त जिला बाल कल्याण समिति से भी इन बच्चों का रिकार्ड ढूंडने बारे कहा गया है। सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपना रिकार्ड चैक करें तथा यदि इन गुमशुदा बच्चों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत प्राधिकरण को सूचित किया जाए। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं एवं प्राविधिक स्वयं सेवकों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इन गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी हासिल करने हेतू हर संभव प्रयास करें ताकि उन्हें उनके परिवार के पास पहुंचाया जा सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *