कुरुक्षेत्र 17 मार्च (एस) ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र में ‘ग्रेजुएशन डे‘ अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया। इस समारोह का र्निदेशन प्रशासनिक अधिकारी शिल्पी गुप्ता ने किया । राज्य सभा सदस्य राम कुमार कश्यप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित से किया | इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य से अभिनंदन किया। स्कूल के नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘पुलवामा एक्ट’ द्वारा पुलवामा हमले की याद को ताजा कर दिया और वीर शहीदों की याद दिला दी। स्कूल के नन्हें-मुन्हे विद्यार्थियों के ‘मंेडले’ ने समारोह का समय बांध दिया। शिल्पी गुप्ता ने अपने वक्तव्य में नन्हें राहियों की प्रतिभा की प्रशसा करते हुए अतिथिगण और अभिभावक वृद का आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्रीनफील्ड के विद्यार्थी शिक्षा ही नहीं हर क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं और इसके साथ-साथ आने वाले होली की शुभकामनाएॅं दी। इसके बाद मुख्यअतिथि के कर-कमलों से स्कूल की तीनों शाखाओं के विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन की उपाधि से नवाजा |
Home / Education / ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की तीनों शाखाओं ने धूमधाम से मनाया ग्रेजुएशन डे
Check Also
मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन
कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …
Post Now India Post Now India