Breaking News
Home / Education / विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की मोबाइल एप का लोकार्पण

विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की मोबाइल एप का लोकार्पण

कुरुक्षेत्र, 17 मार्च (एस) विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की संस्कृति बोध कराने वाली संपूर्ण गतिविधियों को दर्शाती मोबाइल एप्लीकेशन ‘विद्या भारती कुरुक्षेत्र’ का लोकार्पण आज विद्या भारती के अध्यक्ष डॉ॰ गोविन्द प्रसाद शर्मा ने विद्या भारती परिसर में चल रही साधारण सभा के अंतिम दिन किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने मोबाइल एप की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस एप्लीकेशन में संस्थान का परिचय, क्रिया-कलाप एवं गतिविधियां, संपूर्ण देश में आयोजित की जाने वाली कार्यशाला आयोजन, अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जानकारी, छात्रों एवं अध्यापकों के लिए अखिल भारतीय पत्र-वाचन, कथाकथन, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, संस्थान द्वारा शैक्षिक विषयों पर की जाने वाली संगोष्ठियां और कार्यक्रम, चित्र दीर्घा, 450 से अधिक वीडियो और ऑडियो दीर्घा, कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण शामिल किए गए हैं।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *