कुरुक्षेत्र, 25 दिसंबर। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर घटनाओं को अंजाम देते हुए 5 मोटरसाइकिलें, दो ट्रांसफार्मरों से सामान, एक घर से जेवर-नकदी, ट्यूबवैल से केबल चोरी कर ली है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जेल कुरुक्षेत्र में तैनात वार्डन कृष्णपाल गुर्जर पुत्र पिताम्बर ने पुलिस को शिकायत में कहा कि वाहन चोरों ने पिपली चौक के पास खड़ी उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर लिया।
इसी तरह ही गांव बोडला निवासी विक्रम सिंह पुत्र मेहर सिंह ने भी शिकायत में कहा कि चोरों ने पुरानी खादी बाजार आश्रम लाडवा से उसकी मोटरसाइकिल को भी चुरा लिया। बाहरी मौहल्ला निवासी सुरजीत पुत्र रामकुमार ने भी शिकायत में कहा कि वाहन चोरों ने कैसल मॉल के पास से उसकी मोटरसाइकिल भी चुरा ली। गांव कड़ामी निवासी नरेश पुत्र किशनदास ने भी शिकायत देते हुए कहा कि वाहन चोरों ने ब्रह्मसरोवर से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। पांचवीं घटना में केयूके कैम्पस निवासी जियालाल पुत्र बालरूप ने भी शिकायत में कहा कि चोरों ने बिरला मंदिर के पास से उसकी मोटरसाइकिल पर भी हाथ साफ कर दिया। विद्युत निगम के एसडीओ रमेश कुमार ने भी शिकायत देते हुए कहा कि चोरों ने गांव चढूनी जाटान के रहने वाले जयराम व निर्मला रानी के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से करीब 50 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया है। मोहन नगर की रहने वाली अनिन्द्र कौर पत्नी निशान सिंह ने भी शिकायत में कहा कि न्यू कालोनी की रहने वाली महिला पूजा व उसके पुत्र पवनजीत ने मिलकर उसे घर से कीमती जेवरात व नकदी 50 हजार चोरी कर ली है। चोरी हुए सामान की कीमत 1 लाख रुपए बताई जाती है। गांव मेहरा के रहने वाले जसपाल ने भी शिकायत में कहा कि अज्ञात चोरों ने उसके खेत में ट्यूबवैल कमरे का रात्रि में ताला तोड़कर हजारों कीमत की 400 फुट केबल चोरी कर ली है।
Post Now India Post Now India