Breaking News
Home / Uncategorized / डॉ. मदनलाल खन्ना नीमा के प्रधान नियुक्त, संदीप छाबड़ा बने सचिव

डॉ. मदनलाल खन्ना नीमा के प्रधान नियुक्त, संदीप छाबड़ा बने सचिव

कुरुक्षेत्र, 25 दिसंबर। राष्ट्रीय समन्वित चिकित्सक संघ (नीमा) द्वारा गत रात्रि एक निजी होटल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था की वर्ष 2018 के लिए नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें डॉ. मदनलाल खन्ना को संस्था का प्रधान चुना गया।

निर्विरोध चयनित प्रधान डॉ. मदनलाल खन्ना ने नवकार्यकारिणी की घोषणा एक निजी होटल में पारिवारिक संध्या में डॉ. उपासना मेहता को उपप्रधान, डॉ. संदीप छाबड़ा को सचिव, डॉ. तुलसी सरदाना को कोषाध्यक्ष, डॉ. प्रहलाद खंडूजा को सहसचिव, डॉ. अरविन्द शर्मा एवं डॉ. चन्द्रेश्वर प्रकाश को मीडिया प्रभारी, डॉ. देवेन्द्र खुराना को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त समिति को श्री कृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ऊषा दत्त ने विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किए। नीमा की नवकार्यकारिणी को अपने करकमलों से आशीर्वाद प्रदत्त किया। कार्यक्रम में विशेषतौर पर पहुंचे लाडवा विधायक एवं वरिष्ठ नीमा सदस्य डॉ. पवन सैनी, डॉयरैक्टर आयुर्वेद डॉ. बलदेव एवं डिप्टी डायरैक्टर डॉ. सतपाल ने अपना आशीर्वचन प्रदान किए। नीमा के भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। अंत में डॉ. मदन खन्ना ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए आश्वस्त किया कि नीमा आने वाले समय में निर्बाध रूप से समाजहित में कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएस हार्ट केयर के डॉ. पवन बंसल ने की। इस अवसर पर डॉ. बलबीर संधु, डॉ. आशीष मेहता, डॉ. राकेश भास्कर, डॉ. चमनलाल सैनी, डॉ. सुरेश कम्बोज, डॉ. अलका ग्रोवर, डॉ. अशोक सरदाना, डॉ. गिरीश ग्रोवर, डॉ. उमा गौड सहित अन्य मौजिज डॉक्टर मौजूद थे। इस अवसर पर नीमा द्वारा चयनित किए गए सचिव के पद पर डॉ. संदीप छाबड़ा ने एक भेंट में बताया कि नीमा संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से धर्मनगरी के अलावा अन्य जिलों में भी निशुल्क मैडिकल कैम्प लगाकर लोगों को बढ़ती बीमारियों से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि आज के समय सबसे अधिक बीमारियों से जूझना पुलिस विभाग के कर्मियों का है, जोकि अपनी जान की परवाह न करते हुए निर्भय होकर अपनी ड्यूटियां निभाते हैं। पुलिस विभाग के अनेकों कर्मी कई बीमारियों की चपेट में भी रहते हैं। अक्सर इलाज के समय भी इन्हें टाइम कम मिल पाता है। उन्होंने बीते वर्ष तत्कालीन पुलिस कप्तान सुलतान सिंह के मार्गदर्शन में टीम सहित निशुल्क मैडिकल कैम्प लगाया था। इस कैम्प को थाना सदर पिपली में आयोजित किया था। अब भी उनकी टीम इस मुहिम को आगे चलाते हुए निकट भविष्य में जल्द ही वर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग से सम्पर्क कर नजदीकी अन्य थानों में एक बार फिर अपनी निशुल्क सेवा प्रदान करेगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *