Breaking News
Home / Uncategorized / छात्राओं से छेडख़ानी व नशा बेचने वालों को नहीं बख्शा जाएगा: मित्तल

छात्राओं से छेडख़ानी व नशा बेचने वालों को नहीं बख्शा जाएगा: मित्तल

शाहाबाद मारकंडा, 28 दिसम्बर हरियाणा एक और सुधार सैल के स्टेट प्रोजैक्ट डायरैक्टर रॉकी मित्तल ने कहा कि छात्राओं से छेड़छाड़ करने और नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है और नशे का धंधा करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी निगाहे लगी है। राज्य सरकार इन दोनों मामलों को गम्भीरता के साथ लेकर काम कर रही है।
वे शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद मारकंडा का औचक निरीक्षण करने के उपरांत छात्राओं से सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने स्कूल की सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज छात्राएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। लड़कियों ने हमेशा इतिहास रचा है। उन्होने बारीकी से छात्राओं की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि भविष्य में छात्राओं को स्कूल में आते व जाते गली चौराहे, बस स्टैंड व बाजारों में कहीं भी कोई छेडखानी जैसी समस्या का सामना नहीं करना पडेगा। उन्होंने स्कूल के छात्र लडकों को बताया कि सबकी बहन व बेटी अपनी बहन, बेटी जैसी होती है। अगर किसी लडके को यह पता लगता है कि उसकी बहन से किसी ने छेडख़ानी की है तो उसका खून खौल जाता है। आप सभी लडक़ों को यह संदेश दें कि छात्राओं का सम्मान करें व नशे से दूर रहें। स्कूल की विभिन्न छात्राओं ने बताया कि अपने गांव, शहर, स्कूल एवं मौहलों में लडक़े छेडखानी करते हैं तथा बिना नंबर की मोटरसाईकिल को तेज गति से चलाते हुए जोरदार पटाखे बजाते हैं। कुछ छात्राओं ने विभिन्न गांवों में व आस पडोस में बिक रहे नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने मौके पर ही थाना प्रभारी दीदार सिंह, महिला थाना प्रभारी प्रकाश कौर व पुलिस विभाग की दुर्गा टीम को बुलाकर निर्देश दिए कि इसको गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छात्राओं की सुरक्षा व नशे को रोकने के लिए टीमें गठित कर विशेष अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर पुलिस विभाग के बबीता, बलबीर कौर, सतविंद्र कौर, सुमन, दीक्षा, प्रदीप कुमार, लैक्चरर बलविंद्र सिंह, मेनपाल सिंह, जोगिंद्र सिंह, सरोज शर्मा, सीमा, सुनीता, शिवचरण, अमरजीत कौर व रणधीर सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *