Breaking News
Home / Crime / अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक काबू

अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक काबू

कुरूक्षेत्र 28 दिसम्बर। थाना शहर थानेसर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक को किया काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस थाना शहर थानेसर ने एएसआई अनिल कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर करनैल सिहं और देवेन्द्र सिहं निवासी आकाश नर्सरी कुरूक्षेत्र को बी0आर0चैंक0 कुरूक्षेत्र के पास से काबू करके उनके कब्जे से 36 बोतल शराब ठेका देशी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियांें को काबू करके उनके विरूध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है। जांच जारी है।

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *