करनाल 12 सितंबर, राष्टï्रव्यायापी जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए अब भूतपूर्व सैनिकों ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाया है। इसी के दृष्टिïगत गुरूवार को जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से घरौंडा खंड के गांव अराईपुरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गांव के सरपंच महेन्द्र सिंह, भूतपूर्व सैनिक तथा राजकीय वरि०मा०विद्यालय के अध्यापक एवं विद्यार्थियों ने जल सरंक्षण के लिए रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर सहयोग करने की शपथ ली।
जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण के सचिव कर्नल प्रमोद कुमार यादव(सेवा निवृत) ने आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को वर्षा के पानी को संरक्षित करने तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग से उसका, पुनर्भरण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल सरंक्षण की पारम्परिक विधि से हम सूखे तालाब व जोहड़ों जैसे जल स्त्रोतों का जीर्णोद्वार कर हम जल को सरंक्षित कर सकते है, जिसका जरूरत के समय खेती इत्यादि में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बारिश के दिनों में जलाशय बनाकर जल का संग्रहण करके उसे भी पुन: प्रयोग में लिया जा सकता है। दूसरी ओर पर्यावरण को बनाए रखने तथा वर्षा को आकर्षित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना भी जल शक्ति अभियान का एक हिस्सा है। कर्नल प्रमोद कुमार यादव ने सभी को जल संचय की शपथ दिलाई।
Post Now India Post Now India