Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला आई0टी0 सोसायटी (डी0आई0टी0एस0) के सेवा नियम बनाने की घोषणा का हरियाणा राज्य कम्प्यूटर प्रोफैशनल्ज संघ ने किया स्वागत, जिला मुख्यालय पर बांटी मिठाईयाँ

मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला आई0टी0 सोसायटी (डी0आई0टी0एस0) के सेवा नियम बनाने की घोषणा का हरियाणा राज्य कम्प्यूटर प्रोफैशनल्ज संघ ने किया स्वागत, जिला मुख्यालय पर बांटी मिठाईयाँ

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर कम्प्यूटर प्रोफैशनल्ज संघ के जिला व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कल भारतीय मजदूर सघ के साथ बैठक मे जिला आई0टी0सोसायटी (डी0आई0टी0एस0) के सेवा नियम की घोषणा का स्वागत किया गया।

जिला प्रधान द्विवेश शर्मा ने अपने प्रैस ब्यान मे कहा कि कल माननीय मुख्यमंत्री महोदय हरियाणा सरकार की अध्यक्षता मे कर्मचारी संगठनो की मांगों व समस्याओं को लेकर मिटिंग सी0एम0आवास पर आयोजित की गई थी। जिसमें विरेन्द केन्द्रिय प्रभारी, हनुमान गोदारा प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ बहादुर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बी.एम.एस, विरेन्द्र शर्मा प्रदेश मंत्री बी.एम.एस, भारतीय मजदूर संघ व कृष्ण पाल गुजर प्रदेश संयोजक हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ, हवासिह महला, मुकेश सह सयोजक व हवासिह तंवर प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा राज्य कम्पयूटर प्रोफैशनल्ज संघ, विजय सिह प्रदेश सलाहाकार, राजीव सहारण प्रदेश सचिव के साथ अन्य सगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

हरियाणा राज्य कम्प्यूटर प्रोफैशनल्ज संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष हवासिह तंवर ने बताया कि संघ पिछले कई दिनों से जिला आई0टी0सोसायटी के सेवा नियम व समान काम समान वेतन व दर्ज मुकद्दमों को वापिस लेने की थी। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में माननीय उपायुक्त महोदय द्वारा संचालित जिला आई0टी0 सोसाइटियो के सेवा नियम बनाकर जल्द से जल्द लागू किये जायेगे, जिसकी घोषणा कल मिटिंग के साथ साथ अपने प्रेैस ब्यान मे भी कही है। कम्प्यूटर प्रोफैशनल्ज के सेवा नियम आई0टी0विभाग द्वारा तैयार किये जा चुके है। जिन्हे जल्द ही लागू कर दिया जायेगा। जिससे सरल केन्द्रो, अन्तयोदय केन्द्रो, ई-दिशा, तहसील, उपतहसील, उपायुक्त कार्यालयों के पिछले 10-10 सालों से लगे हजारों कप्यूटर प्रोफैशनल्ज को फायदा होगा। जो कि डी0आई0टी0एस व डी0आई0टी0एस मे आउट सोर्सिंग से लगे सभी कर्मचारियो पर लागू होगंे। जिसमे समान काम सामन वेतन, रोजगार सुरक्षा, मेटरनिटी लीव, छुट्टियाँ सब प्रकार का लाभ मिलेगा। प्रदेश में सभी कर्मचारियो के एक समान नियम लागू होने से सभी समस्याओ का समाधान हो जायेगा। जो कि पिछले कई सालो से यह मांग भी जिसका माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आज समाधान किया गया है।

राज्य सलाहार विजय सिह ने बताया कि आज प्रदेश के सभी कम्पयूटर प्रोफैशनलज में खुशी की लहर है। सभी जिला मुख्यालय पर आज आम जन में मिठाईयाँ बाँट कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय, श्री राजेश खुल्लर आई0ए0एस, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के साथ साथ विशेष तौर पर वेदप्रकाश सैनी प्रदेशाध्यक्ष, हनुमान गोदारा प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ का धन्यवाद किया गया है।
आज विपिन गौतम, विकास, अमित, हरिऔम, श्रीभगवान, अजीत, सन्त, अजय कुमार, के साथ साथ अन्य कर्मचारी व पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *