Breaking News
Home / Uncategorized / जागरूकता से ही मतदाता बदल सकता है राष्ट्र की तकदीर : राजीव कुमार शर्मा

जागरूकता से ही मतदाता बदल सकता है राष्ट्र की तकदीर : राजीव कुमार शर्मा

करनाल, 26 मार्च: लोकसभा चुनाव 2019 के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार तथा मतदाताओं की शत-प्रतिशत वोट को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव के आदेशानुसार जिला कार्यालय की टीम आर पी आई आई टी , बसताडा़, घरौंडा के छात्र-छात्राओं तथा अध्यापको को स्वीप गतिविधियों के तहत जागरूक द्वारा जागरूक किया गया। इस दौरान एडीसी कार्यालय से सहायक समन्वयक तकनीकी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जागरूक मतदाता ही राष्ट्र की दिशा व दशा बदल सकते है। वोट हमारा अधिकार है, इस अधिकार का उपयोग हमें पूर्ण विवेक से जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता का एक-एक वोट ही सशक्त सरकार की नींव रखता है।

इस दौरान दौरान राजीव कुमार शर्मा ने मतदाता के योग्य छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द अपनी नई वोट बनवाने तथा लोकतन्त्र के महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने बारे आह्वान किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि न नशे से न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से।। उन्होंने कहा कि युवावर्ग ही शत-प्रतिशत मतदान करके देश की दशा व दिशा को बदल सकते है।

सशक्त सरकार का निर्माण करती है शत-प्रतिशत वोट: राजकुमार सन्धू

इस अवसर पर एडीसी कार्यालय के डीपीएम राजकुमार सन्धू ने विद्यार्थियों से अपील की कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतन्त्र के महायज्ञ में सभी मतदाता अपनी वोट रूपी आहूति अवश्य डाले ताकि देश को एक मजबूत सरकार मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भी लालच के निर्भिक होकर राष्ट्रहित में देश के विकास के लिए अपनी वोट का इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार है, हमें इसके व्यर्थ में बेकार नहीं करना चाहिए। हमें अपनी वोट डालकर अपना फर्ज निभानी चाहिए तथा चुनाव में एक शिक्षित एवं सुव्यवस्थित मतदाता के रूप में अपनी भागीदारी जरूर करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बताया इस बार ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट मशीन लगाई गई है जिससे वोट डालने के 7 सैंकड़ के अन्दर ही पता चला जाएगा कि आपने अपनी वोट किस उम्मीदवार को की है।
इस दौरान आर पी आई आई टी , बसताडा़, घरौंडा के डायरेक्टर भारत सिंघल की अध्यक्षता में स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन की पहल के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया |उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवा साथियों को इसके प्रति जागरुक करके राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देने का कार्य कर रहे हैं | उन्होनें छात्रों से अपील की कि इस कार्य में बढ़ चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करें | इस दौरान काॅलेज से कपिल मोंगा, अंकुश शर्मा, रविन्द्र बिष्ट, रवि कान्त शर्मा, दीपिका अरोड़ा, योगिता शर्मा मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *