कुरुक्षेत्र 26 मार्च: लॉटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 वैलफेयर सोसायटी की तरफ से मुख्य पार्क एक योग शिविर लगाया गया। यह योग शिविर 31 मार्च तक जारी रहेगा। यह जानकारी देते हुए लॉटस ग्रीन सिटी वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा ने कहा कि योग साधकों के सहयोग से लॉटस ग्रीन सिटी में मंगलवार को सुबह एक योग शिविर का शुभारम्भ किया गया। यह योग शिविर 31 मार्च तक जारी रहेगा। इस योग शिविर में सेक्टर 9 के दर्जनों लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि योग से अनेक रोग दूर होते है और शरीर स्वस्थ रहता है, इसलिए योग को नियमित रुप से करना चाहिए।
Post Now India Post Now India