Breaking News
Home / Kaithal / जिला के 23 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतू 34 लाख 50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया

जिला के 23 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतू 34 लाख 50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया

कैथल, 7 जून: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा गत मई 2019 के दौरान जिला के 23 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतू 34 लाख 50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया है, जिसमें से 1 लाख 5 हजार रुपए अनुदान राशि है। निगम द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। जिला में पशुपालन के 10 लाभार्थियों को प्रथम पशु के लिए 5 लाख रुपए, औद्योगिक क्षेत्र में एक युवा को एक लाख रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया। इसके अतिरिक्त 12 लाभार्थियों को एलवीवाई हेतू 28 लाख 50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया है।

About postnow

Check Also

उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, शहीद पार्क व अन्य शहीद स्मारकों का किया दौरा

कैथल, 23 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *