Breaking News
Home / Uncategorized / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक की

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक की

कैथल, 18 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों का आह्वïान किया कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2019 को क्वालिफाईंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने से वंचित रहे पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करवाने में सहयोग करें। सभी राजनीतिक पार्टियां बूथ स्तर एजैंट नियुक्त करें ताकि वे इस कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग कर सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि जिला में गत 15 जुलाई को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है तथा आगामी 30 जुलाई तक नए वोट बनवाने एवं मतदाता सूचियों में संशोधन करवाने के लिए दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती हैं। यह दावे एवं आपत्तियां अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर अधिकारी के पास दर्ज करवाई जा सकती हैं। आयोग के निर्देशानुसार इस दौरान 20, 21, 27 एवं 28 जुलाई को विशेष अभियान के तहत अवकाश के दिन सभी बूथ स्तर अधिकारी संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रह कर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। निर्धारित अवधि 30 जुलाई तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की 5 अगस्त 2019 तक सुपरवाईजरों / सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी / निर्वाचक पंजीयन अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी। इसके उपरांत 13 अगस्त को दावे एवं आपत्तियों का निपटारा कर दिया जाएगा। आयोग द्वारा 16 अगस्त को उच्चाधिकारियों द्वारा सुपर चैकिंग का एक नया प्रावधान किया गया है। आगामी 19 अगस्त 2019 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के आदेशाानुसार टोल फ्री नम्बर 1950 शुरू किया गया है, जिस पर नागरिक अपने वोट से संबंधित सभी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डïा को विशेष अभियान के दौरान विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा ताकि विद्यालय में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश विवेक चौधरी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को ऑनलाईन किया गया है। कोई भी पात्र व्यक्ति नया वोट बनवाने या मौजूदा वोट में किसी प्रकार का संशोधन करवाने के ऑनलाईन भी आवेदन कर सकता है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्ष भर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण चलता रहता है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों का आह्वïान किया कि वे सभी पात्र व्यक्तियों के वोट बनवाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने से न छूट पाए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग हेतू प्रोत्साहित करने के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सभी प्रतिनिधि ऐसे पात्र दिव्यांग व्यक्ति की पहचान में भी सहयोग करें ताकि इन व्यक्तियों को भी चुनाव प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों का गूगल लोकेशन भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि मतदाता अपने मतदान केंद्र आसानी से ढूंढ सकें।
इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के कानूनगो शमशेर सिंह, सुदेश, सहायक प्रदीप, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों में भाजपा से रामपाल राणा, कांग्रेस से रोशन लाल पाडला, सुरेंद्र रांझा, जरनैल सिंह तथा जेजेपी से गुलाब सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *