Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा सरकार की पारदर्शिता पॉलसी से बेरोजगार सुशिक्षित प्रतिभावान रेमन काम्बोज, कुलदीप काम्बोज दोनों भाई-बहन ने कड़ी मेहन व लगन से हासिल की सरकारी नौकरी

हरियाणा सरकार की पारदर्शिता पॉलसी से बेरोजगार सुशिक्षित प्रतिभावान रेमन काम्बोज, कुलदीप काम्बोज दोनों भाई-बहन ने कड़ी मेहन व लगन से हासिल की सरकारी नौकरी

करनाल 18 जुलाई, प्रतिभाएं छुपाई नहीं छुपती, जरूरत होती है प्लेटफोर्म की। ऐसा ही प्लेटफोर्म वर्तमान हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी नौकरी के मामले में बेरोजगार युवाओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है, करीब 18 हजार बेरोजगार एवं सुशिक्षित युवाओं ने बिना पर्ची, बिना खर्ची के, केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की। इतना ही नहीं सरकार पारदर्शिता पॉलसी के तहत ऐसे परिवारों के बच्चों को पहली बार सरकारी नौकरी मिली है, जिनकी तीन पीढ़ी में अब तक किसी को नौकरी नहीं मिली थी, ऐसा ही एक परिवार इन्द्री खण्ड के गांव इन्द्रगढ़ में है, जहाँ की रेमन काम्बोज व कुलदीप पुत्र श्री सतपाल दोनों बहन – भाइयों को कड़ी मेहनत, लगन और अपनी प्रतिभा के दम पर सरकारी नौकरी हासिल की है।

करनाल जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित इन्द्रगढ़ गांव के रेमन काम्बोज व कुलदीप काम्बोज का जन्म एक किसान परिवार में हुआ है। जब उनके पिता सतपाल से बातचीत कि गई तो उनका कहना था कि हमारे परिवार का सरकारी नौकरी से कोसों दूर नाता रहा है लेकिन मेरा सपना था की अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उन्हें सरकारी नौकरी मिले। उन्होंने बताया कि बेटी रेमन काम्बोज व बेटे कुलदीप काम्बोज को एमएससी, बीएड की पढ़ाई कराई है, लेकिन पिछली सरकारों मे भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद तथा भ्रष्टïाचार के कारण दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जैसे ही मेरे बच्चों की सरकारी नौकरी के लिए दिए गए टेस्ट के परिणाम सामने आए तो उनका नाम देखते ही यह अहसास हो गया था की अब तो उनकी सिलेक्सन हो ही जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने प्रदेश में पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर युवाओं का जो ऐतिहासिक फैसला लिया, उसी का परिणाम है कि आज मेरे एक नहीं दो-दो बच्चों को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसी सरकार पहली बार देख रहे है जिसमें नौकरियों के लिए न तो एमएलए और न ही किसी मंत्री की सिफारिश करनी पड़ रही है बल्कि योग्यता के आधार पर ही रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया की बेटी रेमन काम्बोज कि सिलेक्शन स्कूल प्राध्यापक तथा बेटे कुलदीप काम्बोज की आबकारी एवं कराधान विभाग में चपरासी के पद पर हुई है। दोनों बच्चों की सिलेक्शन होने से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है, गावं के दूसरे बच्चों में भी विश्वास जागा है कि उन्हें भी योग्यता के आधार पर अब सरकारी नौकारी मिलेगी और ये बच्चे भी टेस्ट की तैयारियों में जुट गए हंै।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *