कैथल, 6 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने लोकसभा आम चुनाव 2019 की तैयारियों के दृष्टिगत आरकेएसडी कॉलेज व इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में बनने वाले स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ उपमंडलाधीश ईशा कंबोज, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, चुनाव नायब तहसीलदार राजपाल भूरा, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने आरकेएसडी कॉलेज में कैथल विधानसभा क्षेत्र तथा आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में कलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए बनने वाले स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। स्ट्रांग रूम के दरवाजें व खिड़कियां बिल्कुल दुरूस्त होनी चाहिए। इसके साथ-साथ समूचे परिसर में बैरिकेंटिंग की व्यवस्था भी होनी चाहिए। मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम परिसर में कैमरों की उचित व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके उपरांत उपायुक्त ने इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में पूंडरी विधानसभा क्षेत्र तथा गुहला विधानसभा क्षेत्र के लिए बनने वाले स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।
Post Now India Post Now India
