कैथल, 6 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सभी राजनैतिक दल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का अवलोकन करें। यदि इसमें किसी भी प्रकार की अशुद्धि है तो उसको ठीक करवाएं। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल मतदाता सूची का एक सैट चुनाव कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ. प्रियंका सोनी बुधवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी 2019 को करवाया गया है। इस मतदाता सूची में किसी प्रकार की अशुद्धि है तो उसे दुरूस्त करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल निर्वाचन क्षेत्र अनुसार संबंधित मतदान केंद्र पर एक-एक बुथ लेवल एजैंट (बीएलए) की नियुक्ति करके उनकी सूची भिजवाना सुनिश्चित करें। निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार फार्म नंबर-6 ऑनलाईन भी जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा चंडीगढ़ की वैबसाईट 222.ष्द्गशद्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर भी मतदाता सूची के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि बुथ स्तर एजैंट को निर्देश जारी किए जाएं कि वे 10 से अधिक फार्म या फार्मों का बंडल बीएलओ के पास जमा नही करवाएं। लोकसभा आम चुनाव 2019 के दृष्टिगत चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 20 एगजेलरी मतदान केंद्र की स्थापना करना भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि गुहला विधानसभा क्षेत्र में 196 मतदान केंद्र, कलायत विधानसभा क्षेत्र में 209, कैथल विधानसभा क्षेत्र में 206 तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 184 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस मौके पर नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, चुनाव नायब तहसीलदार राजपाल भूरा, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह, रमेश कुमार, सुदेश, सुरेश संधु, गुलाब सिंह छौत, ओमप्रकाश, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India

