कुरुक्षेत्र 23 जुलाई: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जरुरतमंद दिव्यांग लोगों को ट्राईसार्ईकिल, व्हील चेयर और सुनने के यंंत्र उपलब्ध करवाने के उदेश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला रैडक्रास सोसायटी व एलिमको कम्पनी की तरफ से 1 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक ब्लाक स्तर पर एसेसमेंट शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 1 अगस्त को ब्लाक थानेसर में रैडक्रास भवन सेक्टर 13 में, 2 अगस्त को ब्लाक शाहबाद में पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस शाहबाद में, 3 अगस्त को ब्लाक लाडवा में पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस लाडवा में, 4 अगस्त को ब्लाक बाबैन में बीडीपीओ कार्यालय बाबैन में, 5 अगस्त को ब्लाक पिपली में बीडीपीओ कार्यालय पिपली में, 6 अगस्त को ब्लाक इस्माईलाबाद में नगर पालिका कार्यालय इस्माईलाबाद में, 7 अगस्त को ब्लाक पिहोवा में बीडीपीओ कार्यालय पिहोवा में व 8 अगस्त को थानेसर ब्लाक में रैडक्रास कार्यालय सेक्टर 13 में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा की सभी सम्बन्धित अधिकारी इन शिविरों के लिए समय रहते सभी प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे और ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंद दिव्यांग लोगों को इन शिविरों में लेकर आने के लिए डयूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे।
Post Now India Post Now India