कुरुक्षेत्र 23 जुलाई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके विद्यार्थियों व आमजन को मानवता बिकाऊ नहीं, जल की रक्षा कल की सुरक्षा व वन लाईफ ए रोड़ सेफ्टी नामक अभियान के तहत जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ-साथ आमजन को नशे के दुष्प्रभाव, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार, मंदबुद्घि व मानसिक रुप से पीडि़तों को कानूनी सहायता, आपदा प्रबंधन आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन राजकीय सीनियर सैंकेडरी गल्र्स स्कूल लाडवा में किया गया। इस शिविर में पैनल के अधिवक्ता हिमांशु अग्रवाल व पीएलवी रमन कुमार ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों व कानूनी नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार अधिवक्ता पवन रल्हाण व पीएलवी विशाल ने राजकीय सीनियर सैंकेडरी स्कूल ककराला गुजरान, अधिवक्ता पवन सहगल व पीएलवी विशाल ने राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल ककराला में विशेष कानूनी शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों व आमजन को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों व उनके कानूनी अधिकारों आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India