आज दिनांक 23.07.2019 को महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के ब्लॉक गुहला के गांव अजीमगढ में बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के तहत ब्लॉक सी0डी0पी0ओ0 कमलेश गर्ग की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीचा ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में गांव की गर्भवती माताओं को शामिल किया गया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढाओं को सदेंश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म की गई तथा बेटियों के नाम पर पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पचरीचा ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बताया आज लोग बेटियों का महत्व समझने लगे है। उनकी भावनाओं का समझा जा रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि बेटी जिस घर में होती है वहां दुख कभी नहीं आते। बेटियां हमेंशा माता-पिता का सहारा बन कर उनके साथ रहती है। बेटियो के नाम आते ही चेहरे पर खुशी दौड जाती है, बेटियां तो घर की शोभा होती है। जिस घर में बेटी का सम्मान किया जाता है उस घर में भगवान का निवास होता हैं बेटियां दो परिवारो को जोडती हैै। बेटियां सब के चेहरे पर मुस्कान ला देेती है जिस घर में बेटियां नहीं होती उस घर में सन्नाटा छाया रहता है। ब्लॉक सी0डी0पी0ओ0 कमलेश गर्ग ने पोषण अभियान के बारें में जानकारी दी उन्होले गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार व अपने शरीर की देखभाल कैसे की जाती है के बारे विस्तार से जानकारी दी। पेट के कीडो से बचने के लिये 12 से 24 महीने के बच्चें को एल्बेण्डाजोल की आधी गोली तथा 24 से 59 महीने के बच्चें को एक गोली साल में दो बार आगंनवाडी केन्द्र पर दिलवायें। खाना खाने और खिलाने से पहले साबंुन से हाथ जरूर धुलवाये। जिला बाल सरक्षंण से मौजूद रविन्द्र शर्मा ने बच्चों के सदर्भ में पोक्सो एक्ट, एडॉप्शन व फोस्टर केयर स्कीम के बारें में विस्तार से जानकारी दी । इस मौके पर,ब्लॉक सी0डी0पी0ओं0 कमलेश गर्ग, बाल सरक्षंण से रविन्द्र शर्मा,, सुपरवाईजर नवजीत कौर, दिप्ती, कविता, सरपंच हरविन्द्र कौर, आगंनवाडी वर्कर , हैल्पर व ग्रांव की महिलांएं मौजूद रही।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India