Breaking News
Home / Uncategorized / जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 15 सितम्बर तक

जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 15 सितम्बर तक

करनाल 23 जुलाई, जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा करनाल के स्कूल में वर्ष 2020-21 में कक्षा 6 के प्रवेश के लिए आवेदन 15 सितम्बर तक ऑन लाईन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य जेआर यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा 2019-20 के सत्र में ही कक्षा 5उतीर्ण होनी चाहिए और वर्ष 2020-21 में कक्षा 6 में वास्तविक प्रवेश होना चाहिए। छात्र का जन्म एक मई 2007 से 30 अप्रैल 2011 के मध्य में होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के कोटे के अन्तर्गत प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है कि उसने ग्रामीण क्षेत्र में मान्यता प्राप्त या सरकारी विद्यालय से कक्षा 3,4 व 5 में पूरे सत्र अध्ययन किया हो और वह उसमें उतीर्ण भी हो।

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए वहीं छात्र पात्र होगा जिसने 5वीं कक्षा में वर्ष 2019-20 में जिले के किसी सरकारी, मान्यता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश लिया हो। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए आवेदन नि:शुल्क जिला शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी व जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विद्यालय की बैवसाईट-डब्बलूडब्बलूडब्बलूडॉटनवोदयडॉटजीओवीडाट इन से अपलोड किये जा सकते हैं।
—–
निमंत्रण समारोह आज, कल्पना चावला मैडिकल कालेज के सभागार में, मंत्री व विधायक लेगें भाग:-डीसी विनय प्रताप सिंह।
करनाल 23 जुलाई, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सिरसा में 4 अगस्त को आयोजित होने वाले श्री गुरू नानक देव जी के राज्य स्तरीय 550वें प्रकाश पर्व के संदर्भ में 24 जुलाई को दोपहर 2.30 मिनट पर कल्पना चावला मैडिकल कालेज करनाल के सभागार में निमंत्रण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में राज्यमंत्री खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हरियाणा कर्णदेव काम्बोज, असंध के विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक गुरविन्द्र सिंह धमीजा अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें। यह इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्वालूओं को सिरसा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करेंगे तथा जिला स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *