कुरुक्षेत्र. लोकनायक जयप्रकश अस्पताल में डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा द्वारा 235वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. यह शिविर स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर आयोजित किया गया. शिविर में श्री मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा के प्रधान राम कुमार वर्मा मुख्यातिथि पधारे जबकि मानव मित्र मंडल के सचिव डॉ. भारतेन्दु हरीश ने शिविर की अध्यक्षता की. शिविर में विश्वविद्यालय के लेखाधिकारी सत्यनारायण वर्मा, सचिव राम कुमार और उप प्रधान बीर भान विशिष्ट अतिथि रहे. शिविर संयोजक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि शहीद हमारे लिए पूजनीय हैं जिनके कारण आज हम स्वतनत्र विचर रहे हैं. डॉक्टर विनोद तंवर की अध्यक्षता में नरेश सैनी, करनैल हुए सीमा ने रक्त संगृहीत किया. मुख्यातिथि राम कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे महान शहीदों की याद में रक्तदान शिविर आयोजित करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने शिविर संयोजक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा और रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का उत्साह सराहनीय है. डॉ. भारतेन्दु हरीश ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद और बाल गंगाधर तिलक दोनों ही महान हस्तियां रही हैं. इन्होने किया रक्तदान- सुखविंद्र, अंकित सिंह, सतीश कुमार, बलराम शर्मा, सुरेंद्र, जोनी, विजय पाल, कुलदीप सिंह, जसबीर सिंह, कृष्ण कुमार, शिवम्, गौरव, हरदीप, विक्रम, सिमरजीत, अंकित आदि अनेक युवाओं ने रक्तदान के माध्यम से शहीदों को नमन किया.
Post Now India Post Now India