कुरुक्षेत्र 23 जुलाई – जयराम विद्यापीठ की यज्ञशाला में भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने विद्वान ब्राह्मणों एवं वेदाचार्य राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री के साथ पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण से मंगलवार को सावन पूजन किया। यह पूजन करनाल से आये मदन मोहन गुप्ता तथा कैथल के प्रेम गुप्ता द्वारा यजमान के तौर पर परिवार के साथ सम्पन्न करवाया गया। इसी अवसर पर श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्मचारी ने यजमान परिवार के साथ पवित्र शिवलिंग पर रुद्राभिषेक भी किया। इस मौके पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के साथ संस्कृत महाविद्यालय के 101 ब्रह्मचारी विद्यार्थी भी शामिल हुए। ब्रह्मचारी ने बताया कि पूरा सावन मास जप,तप और ध्यान के लिए उत्तम होता है। सावन मास की पूजा को धरती पर ही नहीं देवी देवताओं में भी विशेष माना गया है। उन्होंने बताया कि यह पूजन केवल साधारण पूजन नहीं है। इस पूजन से समाज कल्याण की भावना तथा सेवा संस्कार की भावना मिलती है। भोले भंडारी हमेशा अपने भक्तों पर कृपा करते हुए दूसरों के कल्याण की भी प्रेरणा देते हैं। ब्रह्मचारी ने बताया जो भक्त विधि पूर्वक भगवान शिव की आराधना करता है तो तमाम समस्याओं से मुक्ति पा जाता है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंघल, श्रवण गुप्ता, के के कौशिक, के के गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, प्रवीण गुप्ता, पवन गर्ग, राजेश सिंगला, विलायती राम नरूला, संजीव गर्ग, प्रवेश राणा, सुनील गौरी, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, मुदित शुक्ला इत्यादि भी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India