Breaking News
Home / Uncategorized / जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) की परीक्षा 29 अप्रैल को, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी

जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) की परीक्षा 29 अप्रैल को, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी

कुरुक्षेत्र 27 अप्रैल। गराधीश अनिल यादव ने बताया कि आगामी 29 अप्रैल को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) परीक्षा का आयोजन जिले के गीता इन्सीटियूट आफ मैनेजमेंट एंड टैक्रोलोजी और केआईटीएम नजदीक ज्योतिसर में किया जाएगा। इस संदर्भ में सीटीएम ने शनिवार को अपने कार्यालय में परीक्षा से सम्बन्धित तैयारियों के संदर्भ में एक बैठक ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में दो केन्द्र बनाएं गए है तथा इन केन्द्रों में बच्चें परीक्षा देंगे। परीक्षा एक दिन में 3 शिफ्टों में आयोजित होगी और प्रत्येक शिफ्ट में 850 बच्चें परीक्षा देंगे। पहले शिफ्ट में परीक्षा का समय प्रात:9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक, दूसरी शिफ्ट में 12 बजकर 30 मिनट दोपहर 2 बजे तक तथा तीसरी शिफ्ट में परीक्षा का समय सायं 4 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक होगा। परीक्षा का नोडल अधिकारी सीटीएम को बनाया गया है तथा इस परीक्षा के लिए दो डयूटी मैजिस्ट्रेट लगाएं गए है जिनमें बीडीपीओ पिहोवा राजेश कुमार तथा बीडीपीओ शाहबाद दीनानाथ शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में परीक्षा के लिए 19 केन्द्र बनाएं गए है जबकि जिला कुरुक्षेत्र में 2 केन्द्र बनाएं गए है, यह परीक्षा कम्पयूटर पर होगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि सुरक्षा की दृष्टिï से पुख्ता इंतजाम किए जाए तथा सुरक्षा से सम्बन्धित कोई कोताही ना हो।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *