कुरुक्षेत्र 27 अप्रैल। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा साई कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय मतदाता जागरूकता हॉकी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र इलेवन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस टीम ने एम फाईटर को 4-3 के अंतर से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
शुक्रवार को देर सायं द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय मतदाता जागरूकता हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी विनोद गर्ग, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह, सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह ने खिलाडियों से परिचय कर फाईनल मैच को शुरू करवाया। इस मैच में कुरुक्षेत्र इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एम फाईटर को 4-3 के अंतर से पराजित कर फाईनल मुकाबला जीत लिया।
हॉकी प्रतियोगिता में खिलाडियों को सम्मानित करते हुए समाज सेवी विनोद गर्ग ने कहा कि हरियाणा में 12 मई को लोकसभा चुनाव होने जा रहे है। इस मतदान दिवस पर सभी लोगों को अपने-अपने निकट बूथों पर जाकर अपना वोट आवश्य डालना चाहिए। यह एक उत्सव है और इस उत्सव को सभी को मिलकर मनाना चाहिए। इसके लिए वोट डालनी जरूरी है। इतना ही नहीं सभी खिलाडी अपने-अपने घरों में जाकर अपने अभिभावकों, दोस्तों और आस-पास के लोगों को जाकर जागरूक करेंगे कि वे अपने वोट का प्रयोग जरूर करें।
एआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि 12 मई को प्रत्येक व्यक्ति मतदान करना सुनिश्चित करें, जब प्रत्येक व्यक्ति वोट डालेगा तो निश्चित ही कुुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र में 100 फीसदी मतदान के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा कोई भी मतदाता टोल फ्री नम्बर 1950 डायल करके अपने मत और बूथ की जानकारी हासिल कर सकता है।
हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 4 टीमों ने भाग लिया और सभी टीमों ने शानदार खेलों का प्रदर्शन भी किया है। इस मौके पर वरिष्ठï कोच कुलदीप सिंह वडैच,टेक सिंह, सतपाल सिंह, लख्मीचंद,आरआर मलिक, बलराज ग्रेवाल, सुल्तान सिंह, जितेन्द्र सिंह कालीचरण, डा. सुशील टाया, हॉकी कोच सोहन लाल आदि प्रशिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद थे ।
Post Now India Post Now India