करनाल 13 फरवरी, स्कूलो में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल को बढ़ाकर उन्हे सक्षम बनाने के मकसद से सरकार के सक्षम हरियाणा एजूकेशन प्रोजेक्ट के तहत मंगलवार को करनाल जिला के 4 खण्ड़ो असंध, निसिंग, घरौण्ड़़ा व इन्द्री में थर्ड पार्टी एसेसमेंट की परीक्षा सम्पन्न हो गई। परीक्षा ग्रे-मैटर इण्डिया ने आयोजित की।
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी साक्षी श्रीवास्तव ने इस सम्बंध में बताया कि सभी जगहो पर परीक्षाएं नकल रहित और शांतिपूर्ण रही। इसमें तीसरी, पांचवी और सातवीं कक्षा के 8 हजार 152 विद्यार्थियों ने हिन्दी, गणित व अंग्रेजी विषयो में स्लेबस पर आधारित परीक्षा दी। उन्होने बताया कि परीक्षाओं पर नजर रखने के लिए 15 उडनदस्ते बनाए गए थे, जिनमें जिला शिक्षा अधिकारी व सीएमजीजीए की ïफ्लाईंग स्कवाड शामिल थी। साक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल का कोई केस नही मिला। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यार्थी पूरी तैयारी के साथ एकाग्रचित होकर परीक्षा देते रहे।
उन्होने बताया कि करनाल जिला के 2 खण्ड़ नीलोखेड़ी व करनाल पहले ही सक्षम घोषित किए जा चुके हैं, उम्मीद है कि आगामी मार्च के प्रथम सप्ताह में उक्त चारो खण्ड़ सक्षम परीक्षा में सफल होंगे और इस प्रकार करनाल जिला भी सक्षम जिलो में शामिल हो जाएगा। उन्होने बताया कि परीक्षा से पहले चारो खण्ड़ो में बच्चो की तैयारियों पर पूरा जोर दिया गया। अवकाश के दिनो में भी विशेष कक्षाएं लगाई गई। अस्सिटेंट ब्लॉक सिसोर्स कोऑडिनेटर अनुभवी अध्यापको की ओर से हस सप्ताह प्री टेस्ट आयोजित कर कमजोर बच्चो के लर्निंग लेवल को बढ़ाया गया। सम्बंधित एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी व बीईओ की समय-समय पर मॉनिटरिंग से अध्यापको का उत्साह बना रहा। स्कूलो में पेरेंट टीचर मीटिंग भी रेगूलर की गई।
Post Now India Post Now India