Breaking News
Home / Uncategorized / दो पीठासीन अधिकारियों से मॉक पोलक्लीयर ना करने पर भारत निर्वाचन आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को भेजा नोटिस

दो पीठासीन अधिकारियों से मॉक पोलक्लीयर ना करने पर भारत निर्वाचन आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को भेजा नोटिस

करनाल 16 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान करनाल लोकसभा चुनाव के दौरान दो पीठासीन अधिकारियों ने अपने पोलिंग स्टेशन पर मॉक पोल क्लीयर ना करने पर भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली ने बड़ी गम्भीरता दिखाते हुए सम्बंधित पीठासीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव मेंं 27-समालखा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर 176 जोकि राजकीय प्राथमिक स्कूल नरायणा जिला पानीपत में पड़ता है, जिसके पीठासीन अधिकारी पुष्पधन मिश्रा थे तथा 21-करनाल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर 58 जोकि राजकीय महाविद्यालय करनाल में बनाया गया है, इसके पीठासीन अधिकारी राजकीय सीनियर सेकेण्डऱी स्कूल चोचड़ा जिला करनाल के शिक्षक संजय कुमार थे। इन पीठासीन अधिकारियों ने पोलिंग शुरू होने से पहले मॉक पोल तो करवाया, परंतु वास्तविक मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल को क्लीयर नहीं किया गया, इसके लिए कमीशन ने इन पीठासीन अधिकारियों से जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *