Breaking News
Home / Education / नई तालीम कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दी गई आट्र्स एण्ड क्राफ्ट से संबंधित जानकारियां

नई तालीम कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दी गई आट्र्स एण्ड क्राफ्ट से संबंधित जानकारियां

कुरुक्षेत्र। श्री जयराम कालेज आफ एजुकेशन रिसर्च एण्ड डवलेपमेंट संस्थान लौहार माजरा में चल रहे नई तालीम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को आट्र्स एण्ड क्राफ्ट से संबंधित जानकारियां दी गई। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विशेषज्ञ के तौर पर मोनिका सैनी तथा निरुपमा भाटी पहुंची। मोनिका सैनी ने कहाकि प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा छुपी होती है। इस प्रतिभा को सिर्फ उजागर करने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहाकि प्रत्येक व्यक्ति को उसके कार्य क्षेत्र में कुशलता के अनुसार प्रोत्साहित अवश्य करना चाहिए। निरुपमा भाटी ने मॉक फ्लेश के माध्यम से प्रतिभागियों को संदेश देने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहाकि क्षमता के अनुसार दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। भाटी ने कहाकि जीवन को स्वस्थ रखने के लिए अध्यापकों को प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि जीवन में हमें ईष्र्या द्वेष से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन संचालित महात्मा गांधी नैशनल काउंसिल ऑफ रूरल इंस्टीट्यूट से आये कार्यक्रम राज्य संयोजक प्रियव्रत शर्मा ने भी अपना व्याख्यान दिया और बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाते समय अपनी कार्यकुशलता का प्रयोग करना चाहिए। श्री जयराम कालेज आफ एजुकेशन रिसर्च एण्ड डवलेपमेंट संस्थान की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने आये हुए विशेषज्ञों तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *