करनाल 9 अप्रैल: लोकसभा चुनाव स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लोकतंत्र का पर्व मनाने के उद्देश्य से आम आदमी की इस चुनाव में भागीदारी हो, इसके लिए स्वीप गतिविधियों के तहत हर कोई संस्था, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षण संस्थाएं, एनजीओ अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। इसी कड़ी में नगर निगम करनाल ने भी अपना हाथ बढ़ाया है। नगर निगम के जितने भी टिप्पर वाहन जोकि गली-गली जाकर कूड़ा-कचरा इकठ्ठा करते हैं, वह भी मतदाताओं को वोट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इन टिप्परो पर आकर्षक फ्लैक्स व स्टीकर लगाए गए हैं।
नगर निगम के उप निगमायुक्त धीरज कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम के वाहनो पर मतदाता जागरूकता स्टीकर व फ्लैक्स लगाए गए हैं तथा अधिकतर वाहनो पर मतदान करने, वोट बनवाने की ऑडियो भी चलाई जा रही है। जिससे मतदाता प्रभावित हो रहे हैं। इस प्रकार के जागरूकता अभियान से आम नागरिक को जानकारी मिल रही है कि 12 मई को अपने बूथ पर जाकर अपना वोट डालें।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की टीम ने स्वीप गतिविधियों के तहत किया लोगों को जागरूक
स्वीप गतिविधियों के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारो ने मंगलवार को 6 गांवो में किया प्रचार-प्रसार, मतदाताओं को दी वोट बनवाने और वोट का प्रयोग करने की जानकारी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके लोगों को वोट के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नाटक मंडली द्वारा पुंडरक, चमारखेड़ा, काछवा, सग्गा, सांभली व सीतामाई गांव के लोगों को जागरूक किया गया।
Post Now India Post Now India