कुरुक्षेत्र 16 सितम्बर: जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी की प्राचार्या अमर कौर ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कक्षा छटी में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितम्बर 2019 तक अपने आवेदन आनलाईन जमा कर सकते है। वर्ष 2019-20 शिक्षा सत्र में जिला कुरुक्षेत्र के सरकारी, मान्यता प्राप्त, विशेष शिक्षा योजना विद्यालय की कक्षा पांचवी में अध्यनरत अभ्यर्थी इस परीक्षा में प्रवेश के पात्र होंगे। इस परीक्षा के लिए विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2007 से 30 अप्रैल 2011 के मध्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र कोटे के अंतर्गत प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है कि उसने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरकारी, मान्यता प्राप्त, विशेष शिक्षा योजना विद्यालय से कक्षा तीसरी, चौथी व पांचवी में पूरे सत्र अध्ययन किया हो और वह उसमें उतीर्ण हुआ हो।
उन्होंने कहा कि इस चयन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा अभ्यर्थी द्वारा 2019-20 के शिक्षा सत्र में ही कक्षा पांचवीं उतीर्ण की हुई होनी चाहिए, सत्र 2020-21 में कक्षा छटी में वास्तविक प्रवेश इसी शर्त पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चयन परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र, जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी कुरुक्षेत्र व समिति की वेबसाईट 222.ठ्ठड्ड1शस्रड्ड4ड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ से प्राप्त किए जा सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2019 है। उन्होंने कहा कि रजिस्टर्ड अभ्यिर्थियों की डिटेल अपलोड करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2019 है।
Post Now India Post Now India