कुरूक्षेत्र 1 जनवरी 2019, जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने नशीली वस्तु सहित किया दो को काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस अपराध शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिहं के नेतृत्व में उप निरीक्षक जीत सिहं, हवलदार दीपक कुमार, हवलदार जसबीर सिहं व सिपाही सतीश कुमार की टीम गणेश राईस मील कुरूक्षेत्र रोड लाडवा पर नाकाबदी की हुई थी कि अचानक एक व्यक्ति लाडवा की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। जो सामने खडी पुलिस को देख कर वापिस मुडने लगा। जिसकों शक के आधार पर काबू करके चैक किया तो उसके कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद हुई । जिसका नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम विकास कुमार उर्फ मंगा पुत्र सुभाष वासी संगम मार्किट लाडवा बताया। जिसके विरूध थाना लाडवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इसी प्रकार अपराध शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक केवल सिहं के नेतृत्व में एएसआई प्रेम चन्द, एएसआई रमेश चन्द, हवलदार राजेश कुमार, हवलदार गुरबक्श सिहं व सिपाही विक्रम सिहं की टीम ने बरगट मोड बाबैन पर नाकाबंदी की हुई थी । पुलिस टीम को एक व्यक्ति बाबैन की तरफ से आते हुए दिखाई दिया । जो सामने खडी पुलिस को देख कर एक दम वापिस मुडने की कोशिश करने लगा जिसको पुलिस टीम ने शक के आधार पर रोक कर काबू करके तलाशी ली तोे उसके कब्जे से 750 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसने अपना नाम सलिन्द्र पुत्र जीत सिहं वासी बाबैन बताया। अपराध शाखा-1 ने अरोपी के विरूध थाना बाबैन में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है।जिसको आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Post Now India Post Now India