Breaking News
Home / Gita Mahotsav / पर्यटकों के लिए आसाम की पापड़ी लकड़ी से तैयार किया 4 फुट का फ्लवार पॉट

पर्यटकों के लिए आसाम की पापड़ी लकड़ी से तैयार किया 4 फुट का फ्लवार पॉट

कुरुक्षेत्र 19 दिसंबर सहारनपुर की लकड़ी से बने सामान की पहचान पूरे देश में है, इस जिले में एक-एक से बेहतरीन कलाकार लकड़ी का सामान बनाने के साथ-साथ अच्छी मीनाकारी भी करते है, जिसके कारण सहारनपुर में बने लकड़ी के सामान की बिक्री हाथों-हाथ हो जाती है। इस महोत्सव में पर्यटकों के लिए सहारनपुर से आसाम की पापड़ी किस्म की लकड़ी से 4 फुट का फ्लावर पॉट तैयार करके लाए है।
शिल्पी मोहमद इमरान ने बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों से अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आ रहे है और उनके फर्नीचर को कुरुक्षेत्र महोत्सव में काफी पंसद किया जाता है। इस बार पर्यटकों के लिए आसाम की पापड़ी लकड़ी से करीब 4 फुट का फ्लावर पॉट तैयार करके लाए है और इसकी कीमत महज 5500 रुपए रखी गई है और इस पॉट को तैयार करने में 3 दिन का समय लगता है। अगर इस पॉट को सागवान की लकड़ी से तैयार किया जाए तो इसकी कीमत दौगुनी हो जाती है।
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में लकड़ी का सामान 300 रुपए से लेकर 60 हजार रुपए तक का लेकर आए है। 300 रुपए में बैठने का पीड़ा और सोफा सेट की कीमत 60 हजार रुपए तय की गई है। सहारनपुर लकड़ी का सामान बनाने में भारत में विशेष स्थान रखता है और यहां के सामान की सभी को खुब पहचान है। इस महोत्सव में लोग लकड़ी के सामान को बहुत पसंद करते है। इस महोत्सव में बार-बार आने का मन करता है, क्योंकि प्रशासन की तरफ से हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *